Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

हरियाणा

हांसी की घटना ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए - कुमारी सैलजा

13 जून, 2026 08:41 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हांसी में दिनदहाड़े एक जिम संचालक की हत्या की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर बिना किसी भय के फरार हो जाते हैं, उससे आम जनता में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में पिछले कुछ समय से हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, गैंगस्टर गतिविधियों तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। ऐसी स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक और सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी प्रदेश में अपराध की गंभीर स्थिति की ओर संकेत करते हैं। कानून व्यवस्था केवल पुलिस बल बढ़ाने या जगह-जगह नाके लगाने से नहीं सुधरती, बल्कि इसके लिए ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक होता है जिसमें अपराधी कानून से डरें और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार इस दिशा में अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ठोस रणनीति क्या है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।सांसद ने सरकार से मांग की कि हांसी की घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाया जाए तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं, बल्कि कानून के राज और नागरिक सुरक्षा के लिए जाना जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट