Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

हरियाणा

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

06 अक्टूबर, 2026 08:58 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को विधान सभा सचिवालय के दिवंगत तीन कर्मचारियों के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्थान की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके निधन से उनके परिवार को हुई क्षति अपूरणीय होती है। ऐसे कठिन समय में मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार को कुछ संबल प्रदान करती है।

हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों का ध्यान रखना संस्थान की जिम्मेदारी है। भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली यह सुविधा उनके परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधान सभा सचिवालय और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत कर्मचारियों के वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक में खोले जाते हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत कर्मचारी की प्राकृतिक मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इससे पहले 1 जुलाई 2026 तक प्राकृतिक मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान था।
मंगलवार को जिन दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए, उनकी मृत्यु 1 जुलाई 2026 से पूर्व प्राकृतिक कारणों से हुई थी। इसी के तहत उनके परिजनों को पूर्व निर्धारित चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम नरेश कुमार मेहता, चंडीगढ़ के मुख्य प्रबंधक दीपक भट्ट, पंचकूला के मुख्य प्रबंधक रुद्र देव, शाखा प्रबंधक हिमांशु गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित

हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित

हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव

हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई