Thursday, May 21, 2026
BREAKING
1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त हरियाणाः कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना राज्य में हरित आवरण को 29.5% से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य संकरी सडक़ पर 2 ट्रकों की टक्कर, लग गया लंबा जाम उम्मीदवारों को देना होगा खर्च का हिसाब-किताब

हरियाणा

हरियाणाः कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

21 मई, 2026 08:31 PM

चंडीगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी ने जिस आधुनिक, लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक सोच और भाईचारे से परिपूर्ण भारत का सपना देखा था, उसकी प्रासंगिकता आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, युवाओं की भागीदारी, पंचायती राज व्यवस्था तथा पारदर्शी शासन को मजबूत करने का जो दूरदर्शी विजन राजीव गांधी जी ने देश को दिया, उसे वर्तमान भाजपा सरकार कमजोर करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज समाज में वैमनस्य, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। ऐसे समय में राजीव गांधी जी के विचार देश को एकजुट रखने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और युवाओं को अवसर प्रदान करने की प्रेरणा देते हैं।

राजीव गांधी जी का दृढ़ विश्वास था कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता, लोकतंत्र और युवा ऊर्जा में निहित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, भाईचारे, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के चेयरमेन फोम लाल, पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह बूरा, राजेश कोना, रजनीश सिंगला, विजय शर्मा, सुषमा खन्ना, इंदु शर्मा, आर.के. कक्कड़, राकेश सोंधी, प्रो. सुल्तान सिंह ढुल, सुरजीत सिंह पंजोखरा, संजय मालिक सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज

1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज

अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी

अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग

फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त

फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त

प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी

मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा