Saturday, September 12, 2026
BREAKING
जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता: नायब सिंह सैनी हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान में देश में अव्वल; 1 अक्टूबर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए : नायब सिंह सैनी हरियाणाः एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के बाहर बनाए जाएंगे रिंग रोड़, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा का शिष्टमंडल रवाना ऊर्जा मंत्री अनिल विज अब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर गुरुवार दोपहर 12 बजे से करेंगे जन सुनवाई Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा Shimla: भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स बैठक देश के लिए गर्व की बात : विक्रमादित्य पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम का ऐलान, Note कर लें तारीख चन्नी गुट को पायलट की खरी-खरी, चुनाव से पहले खुद को CM फेस न समझें

हरियाणा

हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए : नायब सिंह सैनी

12 सितंबर, 2026 08:47 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रस्तावित हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स (FoF) को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ प्रस्तावित फंड को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति को देखते हुए स्टार्टअप्स को उनके विकास के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक मजबूत वित्तीय तंत्र तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की सफलता में समय पर पूंजी की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फंड प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, निजी पूंजी को आकर्षित करने तथा हरियाणा से उभर रहे उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने फंड को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने और इसके निर्धारित उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड को लेकर भी कई पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग, सीए रश्मी खेतरपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता: नायब सिंह सैनी

जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता: नायब सिंह सैनी

हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान में देश में अव्वल; 1 अक्टूबर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान में देश में अव्वल; 1 अक्टूबर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

हरियाणाः एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के बाहर बनाए जाएंगे रिंग रोड़, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

हरियाणाः एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के बाहर बनाए जाएंगे रिंग रोड़, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा का शिष्टमंडल रवाना

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा का शिष्टमंडल रवाना

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर गुरुवार दोपहर 12 बजे से करेंगे जन सुनवाई

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर गुरुवार दोपहर 12 बजे से करेंगे जन सुनवाई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को 10वीं-12वीं के बच्चों के जरूर पढ़ें ये खबर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को 10वीं-12वीं के बच्चों के जरूर पढ़ें ये खबर

हरियाणा के इन शहरों में लोगों को लंबे जाम से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे रिंग रोड और बाइपास; CM सैनी ने दी मंजूरी

हरियाणा के इन शहरों में लोगों को लंबे जाम से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे रिंग रोड और बाइपास; CM सैनी ने दी मंजूरी

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट