Tuesday, May 19, 2026
BREAKING
हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी : अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में 252 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, पारदर्शिता पर जोर हरियाणा विधान सभा के चौंकीदार के निधन पर विस अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल : कुमारी सैलजा सेहत भी, तेल की बचत भी : सुबह-सुबह साइकिल चलाकर सुखना लेक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वच्छाग्रहियों और बच्चों से की मुलाकात Solan News: 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 24 वर्षीय युवती की मौत, चार घायल Hamirpur News: व्यापारी इस तारीख से पहले बनवा लें अपना ट्रेड लाइसेंस मंडी IIT में भारत का नया मंगल योद्धा ‘मौर्य’ तैयार हिमाचल हाई कोर्ट में वर्क फ्रॉम होम, मुख्य न्यायाधीश बोले, हफ्ते में दो दिन आधा स्टाफ ही आएगा कोर्ट

हरियाणा

हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी : अनिल विज

19 मई, 2026 08:40 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की जनता को बेहतर, सुरक्षित और अनुशासित परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और अब हरियाणा राज्य परिवहन की सभी एच०वी०ए०सी० बसों को जलपान हेतु केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रोका जाएगा। परिवहन मंत्री के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक द्वारा एक पत्र प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को जारी किया गया हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में जलपान की सुविधा मिल सके।

विज ने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग के ढाबे गुणवत्ता, स्वच्छता और सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित होते हैं। ऐसे में राज्य परिवहन की एचवीएसी बसों को केवल अधिकृत पर्यटन ढाबों (हरियाणा क्षेत्र) पर रोकने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और परिवहन व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित होगा।

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हरियाणा क्षेत्र में किसी भी स्थिति में एचवीएसी बसों को निजी ढाबों पर न रोका जाए। इसके लिए सभी चालक एवं परिचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट करते हुए बताया कि यदि किसी स्तर पर इन निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित चालक अथवा परिचालक के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज ने बताया कि हरियाणा सरकार यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत व प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में आवश्यक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में 252 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में 252 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, पारदर्शिता पर जोर

हरियाणा विधान सभा के चौंकीदार के निधन पर विस अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

हरियाणा विधान सभा के चौंकीदार के निधन पर विस अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल : कुमारी सैलजा

सेहत भी, तेल की बचत भी : सुबह-सुबह साइकिल चलाकर सुखना लेक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वच्छाग्रहियों और बच्चों से की मुलाकात

सेहत भी, तेल की बचत भी : सुबह-सुबह साइकिल चलाकर सुखना लेक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वच्छाग्रहियों और बच्चों से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए सुखना झील तक साइकिल चलाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए सुखना झील तक साइकिल चलाई

हरियाणा कैबिनेट ने 2024-25 में पिछली अधिसूचना के तहत जारी BC-A/BC-B प्रमाणपत्रों की वैधता को मंज़ूरी दी

हरियाणा कैबिनेट ने 2024-25 में पिछली अधिसूचना के तहत जारी BC-A/BC-B प्रमाणपत्रों की वैधता को मंज़ूरी दी

हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी, कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरू : अनुराग रस्तोगी

हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी, कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरू : अनुराग रस्तोगी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी : मुख्यमंत्री सैनी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी : मुख्यमंत्री सैनी

नीट घोटाला देश के युवाओं के भविष्य पर हमला: कुमारी सैलजा

नीट घोटाला देश के युवाओं के भविष्य पर हमला: कुमारी सैलजा