Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

हरियाणा

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त

31 जुलाई, 2026 08:09 PM

पलवल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को फरीदाबाद एवं पलवल जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठकों के साथ-साथ होडल, हथीन और पलवल विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संगठनात्मक संवाद किया।
बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठकों को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की आवाज़ उतनी ही प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक सशक्त संगठन का निर्माण करना है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाएं तथा आमजन की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के लंबे शासनकाल में प्रदेश का युवा बेरोज़गारी से जूझ रहा है, किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। कांग्रेस इन सभी जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।
इस अवसर पर संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी तथा सरकारी भर्तियों में लगातार हो रही देरी पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि लाखों युवा वर्षों से भर्ती प्रक्रियाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार समयबद्ध एवं पारदर्शी नियुक्तियां सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।


उन्होंने मांग की कि सभी रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बंद किया जाए। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। संगठन की शक्ति के बल पर पार्टी प्रदेश के प्रत्येक गांव, वार्ड और बूथ तक पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनसंघर्ष को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पलवल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, विजय प्रताप सिंह, रोहित नागर, पराग शर्मा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेता, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा