Thursday, July 16, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

16 जुलाई, 2026 07:40 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में लगातार बीजेपी सरकार टोल के नाम पर लूट कर रही है। देश में सबसे ज्यादा वसूली हरियाणा से की जा रही है। हुड्डा करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और झज्जर टोल प्लाजा पर नई रेट बढ़ोत्तरी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक तरफ वाहन चालक बेतहाशा टैक्स, महंगे तेल और इथेनॉल की मार झेल रहे हैं। ऊपर से सरकार ने कार, जीप और अन्य व्यावसायिक वाहनों के टोल रेट में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी करके उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर डाला। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल पर थाना टोल प्लाजा समेत सभी टोलों पर तीन महीने में दूसरी बार रेट बढ़ाए गए हैं। इसी तरह हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर कार, बस, ट्रक और व्यावसायिक वाहनों पर 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यानी हरियाणा भीतर यात्रा करना भी महंगा हो गया है और हरियाणा से बाहर यात्रा करना भी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंकड़ों के साथ समझाया कि कैसे हरियाणा के लोगों से देश में सबसे ज्यादा टोल वसूली हो रही है। आलम ये है कि हरियाणा से 3 गुना बड़े प्रदेश गुजरात से भी ज्यादा टोल हरियाणा में वसूला जा रहा है। इतने बड़े गुजरात में 62 टोल हैं, जबकि हरियाणा में कहीं ज्यादा 75 टोल हैं, जहां लोगों की जेब काटी जा रही है।

यहां तक कि लोकसभा में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि साल 2024 के मुकाबले अक्टूबर 2025 तक गुजरात में टोल वसूली 1928.57 करोड़ रुपये कम हुई, जबकि हरियाणा में इस अवधि में 368.57 करोड़ रुपये अधिक वसूली हुई। हरियाणा में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा 917.1 रुपए की टोल वसूली हो रही है,जो देश में सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा हरियाणा में प्रति वर्ष प्रति किलोमीटर टोल वसूली 0.69 करोड़ रुपये है, जो देश में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रहण का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार निर्धारित है। लेकिन हरियाणा में दो टोल के बीच की दूरी देश में सबसे कम 45 किलोमीटर ही है।
हुड्डा ने बताया कि संसद में दिए आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में टोल वसूली 2014–15 के ₹461.88 करोड़ से बढ़कर 2025–26 में ₹2,324.95 करोड़ हो गई है। यानी इसमें पाँच गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन