Sunday, June 14, 2026
BREAKING
यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप चिंता में फिरोजपुर में दरिया के किनारे बसे गांवों के लोग, फिर मंडरा रहा खतरा राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार 'CM साहब हरियाणा छोड़ पंजाब में व्यस्त हैं, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी ', सांसद जयप्रकाश का सरकार पर बड़ा हमला बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

हरियाणा

हरियाणा में टैक्स-फ्री हुई कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', CM नायब सैनी ने किया ऐलान

14 जून, 2026 08:42 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके सामान्य दिखने वाले असाधारण नागरिक हैं और यही लोग देश के असली भाग्य विधाता हैं। विकसित भारत के निर्माण में आम नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की असली ताकत केवल सरकार या सेना नहीं, बल्कि डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा बलों और समाजसेवियों जैसी सेवा भावना से जुड़े लोगों में निहित है। उन्होंने 26/11 मुम्बई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह साहस, कर्तव्य और मानवता की प्रेरक कहानी है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान जनसेवा से जुड़े डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, अग्निशमन कर्मियों और अन्य कर्मयोगियों को सम्मानित भी किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नारी केवल परिवार की धुरी नहीं बल्कि संकट के समय समाज की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी योजनाओं से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हरियाणा ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय बदलाव देखा है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 26/11 का दर्द पूरे देश का दर्द था लेकिन भारत ने आतंकवाद के सामने कभी घुटने नहीं टेके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और ऑप्रेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का दर्पण और मार्गदर्शक भी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप

राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज

राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज

गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार

गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार

'CM साहब हरियाणा छोड़ पंजाब में व्यस्त हैं, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी ', सांसद जयप्रकाश का सरकार पर बड़ा हमला

'CM साहब हरियाणा छोड़ पंजाब में व्यस्त हैं, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी ', सांसद जयप्रकाश का सरकार पर बड़ा हमला

बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी

बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी

हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे

हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे

फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

5 हजार करोड़ दवा घोटाले में CBI की रडार पर हरियाणा कैडर का IPS अधिकारी, पूछताछ के लिए किया तलब

5 हजार करोड़ दवा घोटाले में CBI की रडार पर हरियाणा कैडर का IPS अधिकारी, पूछताछ के लिए किया तलब