Sunday, June 28, 2026
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

हरियाणा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

24 मार्च, 2026 08:40 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हालिया घटनाएं राज्य की स्थिति को उजागर करती हैं। उन्होंने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा पुलिस को फटकार लगना कानून व्यवस्था की गंभीर कमजोरी को दर्शाता है। वहीं गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत को उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कुरुक्षेत्र में 4 किलो से अधिक अफीम के साथ महिला की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में नशा तस्करी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। साथ ही, पुलिस द्वारा गैंगस्टरों की लगातार गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि अपराध का दायरा कितना बढ़ चुका है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। ₹590 करोड़ के बैंक घोटाले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी और निजी लोग शामिल पाए गए हैं, जो सिस्टम में गहरी जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार को दर्शाता है। हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन (HPGCL) में कथित घोटाले और यमुनानगर के ₹42 करोड़ धान खरीद घोटाले को भी उन्होंने गंभीर मामला बताया।

राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बजाय उसे संरक्षण दे रही है। उन्होंने जांच से पहले अनुमति लेने की व्यवस्था को भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का प्रयास बताया।
उन्होंने कहा, “प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार दोनों बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार केवल कागजों में विकास दिखा रही है। जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक हैं।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता में असुरक्षा और आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, भ्रष्टाचार मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह