Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि

07 जून, 2026 08:25 PM

चंडीगढ़ : सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट 2024 के अनुसार हरियाणा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। पिछले एक दशक में राज्य की शिशु मृत्यु दर (IMR) प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 41 से घटकर 24 हो गई है, जो 40 प्रतिशत से अधिक की कमी को दर्शाती है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सुधार लक्षित नीतिगत हस्तक्षेपों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के कारण संभव हुआ है। पिछले पांच वर्षों में हरियाणा की आईएमआर 28 से घटकर 24 तक पहुंची है, जो लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है। यह आंकड़े हरियाणा को राष्ट्रीय औसत के करीब लाते हैं और स्वास्थ्य ढांचे, नवजात देखभाल सेवाओं तथा मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किए गए निरंतर निवेश के सकारात्मक परिणाम को उजागर करते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन समग्र रुझान बाल स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार की दिशा में स्पष्ट प्रगति दिखाता है।

SRS 2024 रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा की पांच वर्ष से कम आयु मृत्यु दर (U5MR) भी घटकर 31 रह गई है, जो 2013 में 45 थी। यह बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार को दर्शाता है।
राज्य में विशेष नवजात देखभाल इकाइयों (SNCU), कंगारू मदर केयर (KMC), पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम जैसी सेवाओं के विस्तार से स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत किया गया है।
आगे की दिशा में सरकार SNCU को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (MNCU) में अपग्रेड करने और प्रसव पूर्व व प्रसवोत्तर सेवाओं को और सशक्त बनाने पर काम कर रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर माँ और नवजात को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और शिशु मृत्यु दर को और कम करना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित