Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

28 मार्च, 2026 09:04 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर प्रदेश सरकार ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जानकारी दी कि राज्यभर में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। इन पंपों पर रोजाना औसतन 4,804 किलोलीटर पेट्रोल और 12,003 किलोलीटर डीजल की बिक्री हो रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को प्रतिदिन करीब 2 लाख गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, जबकि लगभग 1.90 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी लगातार बनाए रखी जा रही है। फिलहाल राज्य में 1.73 लाख कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठा रही है कि अस्पतालों, स्कूलों और अन्य जरूरी संस्थानों में गैस की कोई कमी न हो। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सेक्टर के लिए 70 प्रतिशत आवंटन का ढांचा तय किया है, वहीं घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो सके।

सीएम सैनी ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, उन्होंने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को लेकर भी बड़ा फैसला बताया। पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए 10 साल का अग्रिम भुगतान करते हुए प्रति किलोमीटर 3 लाख रुपए का लीज रेट लिया जाता था, जिसे अब घटाकर एकमुश्त 1,000 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। राज्य में पीएनजी सेवाओं के लिए 13,33,603 कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में हरियाणा मजबूत स्थिति में है।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ वर्चुअल बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की और 'टीम इंडिया' की तरह मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित