Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

20 मार्च, 2026 08:00 PM

पंचकूला : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर शोकॉज नोटिस के बाद कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोप लगाए कि कई सालों से उन्हें कांग्रेस में टारगेट किया जा रहा था। अभी अन्य लोगों को बचाने के लिए उनका नाम लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को लेकर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल, सढ़ौरा से रेणु बाला और रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद विधायक शैली चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने के आरोप निराधार हैं। कुछ अन्य लोगों को बचाने के लिए हमें टारगेट किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान 9 वोट खराब हुए थे। अन्य लोगों का नाम नहीं लिया जा रहा है, बल्कि हमारा ही नाम आया है। उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। कुछ लोगों को बचाया जा रहा है। 9 वोट खराब हुए, उन सभी के नाम क्यों नहीं लिए गए हैं? सिर्फ कुछ ही विधायकों के नाम क्यों लिए गए हैं? पार्टी के लोग ही अन्य विधायकों को बचाने में लगे हुए हैं।"

शैली चौधरी ने नोटिस पर कहा, "हमसे एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। हम अपना जवाब देंगे। कांग्रेस हाईकमान से यही कहेंगे कि हमने वोट दिया है। जिन्होंने असल में क्रॉस वोटिंग की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं कांग्रेस में हूं और हाईकमान का जो फैसला होगा, वह स्वीकार है।"
गीता भुक्कल की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी शैली चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "गीता भुक्कल कैसे कह सकती हैं कि मैंने वोट खराब किया है? क्या वह अंदर थीं और क्या उन्होंने मेरे वोट को देखा है? उनको सिर्फ मीडिया में आने और गलत आरोप लगाने की आदत है।"

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई यह साबित करके दिखाता है कि हम लोग मुख्यमंत्री हाउस गए थे या हमारा कोई संपर्क मुख्यमंत्री के साथ हुआ। अगर कोई यह साबित कर देगा तो वह राजनीति छोड़ देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को दुख है। इस बात का भी दुख होता है कि सिर्फ हमारे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है।
शैली चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "हमें सिर्फ आज से नहीं, बल्कि कई सालों से टारगेट किया जा रहा है। पार्टी के अंदर कई सालों से यह चल रहा है। पहले मेरे पति को फंसाया गया और उन्हें राजनीति से दूर किया गया। अब मेरे को राजनीति से बाहर करना चाहते हैं। ये लोग हमें पसंद नहीं करते हैं, इसलिए टारगेट किया जा रहा है।"

कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि वोटिंग के दौरान भाजपा ने उनका विरोध किया था। शैली चौधरी ने कहा, "जब मैं वोट डालने गई तो वहां भाजपा वालों ने भी मेरे वोट का विरोध किया था। वहां पार्टी के लोगों ने बचाव किया था। मुझे 10-15 मिनट रोककर रखा गया और तीन बार सीसीटीवी चेक किए गए। उसके बाद ही मुझे वोटिंग करने दी गई थी। अगर मैं भाजपा को वोट डाल रही थी तो वही लोग क्यों फिर मेरा विरोध कर रहे थे?"
उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मुझे अच्छी तरह से जानती है। जनता मेरे साथ खड़ी है और उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर है।
उन्होंने कांग्रेस के अंदर खेमेबाजी को भी स्वीकार किया। शैली चौधरी ने कहा, "पूरा हरियाणा जानता है कि खेमेबाजी के कारण ही राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। खेमेबाजी नहीं होती तो 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती।"

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान