Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

20 सितंबर, 2026 07:28 PM

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चल रहा छेड़छाड़ का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पीड़ित महिला कोच ने फेसबुक पर उनके खिलाफ पोस्ट की है। पोस्ट में महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि उसे धमकियां दिलवाई जा रही हैं। पीड़ित महिला कोच ने कहा कि वह अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर 2 साल तक खूब सहा और रोई थी। वहीं पूर्व खेल मंत्री को चेतावनी देते हुए महिला कोच ने कहा कि अब तुझे नजारे दिखाउंगी।

बता दें कि यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन पक्ष ने तय आरोप में संशोधन की मांग करते हुए रेप के प्रयास की धारा जोड़े जाने को लेकर अर्जी दायर की है। दायर अर्जी में अभियोजन पक्ष ने अदालत से केस में 376/511 की धाराएं जोड़ने की मांग की है। वहीं इस याचिका पर अदालत में 4 नवंबर को सुनवाई करेगी। महिला कोच का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया था। इसलिए मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं भी लगनी चाहिए। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भी दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं जोड़ने की अर्जी अदालत में दे चुकी है, लेकिन निचली अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। अब पीड़िता ने खुद अदालत में याचिका दायर कर मांग की है।

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब जूनियर एथलेटिक्स कोच ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने लंबी जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें संदीप सिंह पर महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने (IPC 354), यौन उत्पीड़न (354A), निर्वस्त्र करने का प्रयास (354B), आपराधिक धमकी (506) और बंधक बनाने (342) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। कभी 'सूरमा' फिल्म के जरिए देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे संदीप सिंह के लिए यह कानूनी लड़ाई उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आरोपों के बाद उन्हें खेल विभाग छोड़ना पड़ा था। अब पीड़िता की मजबूती से दी गई गवाही ने उनके बचाव की राह को और कठिन कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा