Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से आम आदमी का जीना हुआ मुश्किल : सैलजा बिजली बिल संशोधन और नया मीटर लगाने के नाम पर ₹5,000 रिश्वत लेते DHBVN का क्लर्क और लाइनमैन गिरफ्तार ₹3,000 रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, कार में आग की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस फरीदाबाद में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

हरियाणा

हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

05 अगस्त, 2026 07:53 PM

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए 7 अगस्त, 2026 को एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं, जिनमें 7 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक और 1 खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को 13.47 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि गोल्ड मेडल हासिल करने वाले 7 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 1.50-1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सिल्वर मेडल विजेता 2 खिलाड़ियों को 75-75 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कांस्य पदक जीतने वाले 1 खिलाड़ी को 50 लाख रुपये की राशि से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक आधुनिक खेल सुविधाएं और उत्कृष्ट प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करना है। सरकार का लक्ष्य है कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर हर संभव मदद मिले ताकि वे निडर होकर वैश्विक प्रतियोगिताओं में भाग लें और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें।
गौरतलब है कि खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को स्वयं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) पहुंचकर स्कॉटलैंड से वापस लौटे हरियाणा के कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार नागरिक अभिनंदन व स्वागत किया था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण

मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण

अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज

अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज

महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से आम आदमी का जीना हुआ मुश्किल : सैलजा

महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से आम आदमी का जीना हुआ मुश्किल : सैलजा

बिजली बिल संशोधन और नया मीटर लगाने के नाम पर ₹5,000 रिश्वत लेते DHBVN का क्लर्क और लाइनमैन गिरफ्तार

बिजली बिल संशोधन और नया मीटर लगाने के नाम पर ₹5,000 रिश्वत लेते DHBVN का क्लर्क और लाइनमैन गिरफ्तार

₹3,000 रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, कार में आग की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस

₹3,000 रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, कार में आग की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस

फरीदाबाद में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

फरीदाबाद में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

अम्बाला छावनी के शाहपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूलः अनिल विज

अम्बाला छावनी के शाहपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूलः अनिल विज

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपए रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपए रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

दूषित पेयजल से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, देसूजोधा की स्थिति बेहद गंभीर : सैलजा

दूषित पेयजल से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, देसूजोधा की स्थिति बेहद गंभीर : सैलजा

फरीदाबाद में युवक ने शिक्षिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में युवक ने शिक्षिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार