Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

हरियाणा BJP का नया पावर सेंटर बना यह जिला, संगठन और सरकार में बढ़ा दबदबा...विपक्ष की बढ़ सकती है चिंता

30 मई, 2026 08:07 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में ऐतिहासिक और औद्योगिक पहचान रखने वाला पानीपत अब भारतीय जनता पार्टी के लिए भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति केंद्र के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर जिले का बढ़ता प्रभाव इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में पानीपत की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है।

हाल ही में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली डॉ. अर्चना गुप्ता पानीपत से संबंध रखती हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और संजय भाटिया भी पानीपत की राजनीतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की करनाल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाला पानीपत राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला माना जाता है।

लोकसभा चुनावों से लेकर विधानसभा चुनावों तक यहां के राजनीतिक समीकरण व्यापक प्रभाव डालते रहे हैं। राज्य सरकार में भी पानीपत जिले का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। जिले से दो वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व प्राप्त है। कृष्ण लाल पंवार तथा महीपाल ढांडा प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

जीटी रोड पर स्थित पानीपत का राजनीतिक महत्व भाजपा शासनकाल में जिस तेजी से बढ़ा है, उसने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। संगठन और सत्ता में जिले की मजबूत होती भागीदारी से विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ना भी स्वाभाविक माना जा रहा है। भाजपा की वर्तमान राजनीतिक संरचना में पानीपत की उपस्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली दिखाई दे रही है।

हालांकि पानीपत का राजनीतिक इतिहास केवल भाजपा तक सीमित नहीं रहा है। यह जिला लंबे समय तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हकूमत शाह कई बार विधायक निर्वाचित हुए, जबकि उनके पुत्र बलबीर पाल शाह ने भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। एक समय कांग्रेस की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहा पानीपत आज भाजपा की राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व का महत्वपूर्ण आधार बनता दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रदेशाध्यक्ष, राज्यसभा में प्रतिनिधित्व, केंद्रीय मंत्री की राजनीतिक पकड़ और राज्य सरकार में दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी ने पानीपत को भाजपा की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया है। ऐतिहासिक विरासत, औद्योगिक महत्व और बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के कारण पानीपत अब केवल एक जिला नहीं, बल्कि हरियाणा भाजपा का उभरता हुआ पावर सेंटर बनता नजर आ रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित