Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

'हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के', भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार

31 अक्टूबर, 2025 07:29 PM

नई दिल्ली : शुक्रवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छा था, क्योंकि तीसरी बार भारत महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुका है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम को हराते हुए पांच विकेट पर 341 रन का आंकड़ा छू लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की और टीम के लिए जीत का राह तैयार की।

इस जीत पर पूरा बॉलीवुड खुश है और छोरियों को छोरों से कम नहीं, बल्कि ज्यादा बता रहा है।

बॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर मनोज वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कमाल कर दिया…फ़ाइनल में! हमारी 'वूमेन इन ब्लू' की दृढ़ता और उत्कृष्टता को सलाम। 339 रनों का पीछा करते हुए, हमारी टीम ने महिला वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया है। एक ऐसा पल जिसने खेल को ऊपर उठाया और महिला क्रिकेट को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया।"

जबकि सुनील शेट्टी ने जेमिमा रोड्रिगेज की फोटो शेयर कर लिखा, "339 रन…कमाल कर दिया...जेमिमा के प्रदर्शन और टीम इंडिया की मेहनत ने दिल जीत लिया।

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल ने पूरी भारतीय महिला टीम की खुश होते हुए फोटो पोस्ट की है और लिखा है, "ओह माय गॉड…क्या गेम था।" सिंगर के कैप्शन से साफ है कि वे अभी तक खुशी की खुमारी में हैं और कहने के लिए शब्द नहीं है।

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, " वूमेन इन ब्लू...आईकॉनिक..।

बॉलीवुड की 90 के दशक की अदाकारा रवीना टंडन ने महिला वूमेन की टीम की फोटोज शेयर कर खुशी जाहिर की है और दंगल का डायलॉग शेयर किया है, जिसपर लिखा है "हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के…" प्राउड इंडियन वूमेन।

जबकि एक्टर वरुण धवन ने जेमिमा रोड्रिगेज की खुशी से रोते हुए फोटो शेयर की और लिखा 'हीरो'।

ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराने के बाद भारत अब फाइनल में अफ्रीका से भिड़ेगा और मैच 2 नवंबर को रविवार के दिन होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी