Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

हथकरघा शॉल और वस्त्रों से लेकर कॉफी तक नागालैंड की अर्थव्यवस्था को जीएसटी सुधार से ऐसे मिलेगा बल

15 अक्टूबर, 2025 09:14 PM

केंद्र द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, नागालैंड की शिल्प परंपराओं और कृषि में गहन रूप से निहित राज्य की विविधतापूर्ण अर्थव्यवस्था को हाल ही में हुए जीएसटी सुधारों से लाभ पहुंचने की उम्मीद है। ये सुधार स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों के लिए अफोर्डेबिलिटी, प्रतिस्पर्धा क्षमता और बाजार पहुंच को सीधे रूप से प्रभावित करते हैं।

हथकरघा शॉल और वस्त्रों से लेकर आतिथ्य सेवाओं, कॉफी, बांस और बेंत उत्पाद तक नागालैंड को कई रूपों में लाभ पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जीआई-टैग वाले चाखेसांग शॉल सहित हथकरघा शॉल और वस्त्र, नागालैंड की शिल्पी अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। हथकरघा शॉल और वस्त्रों पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के साथ, 2,500 रूपए तक की लागत वाली वस्तुएं (पहले सीमा 1,000 रूपए थी) अब लगभग 6.25 प्रतिशत सस्ती हो जाएंगी। इससे बुनकरों की आय बढ़ेगी और महिला कारीगरों को भी समर्थन मिलेगा।

नागालैंड में टूर ऑपरेशन, होटल और होमस्टे जैसे पर्यटन क्षेत्रों को जीएसटी रेट कट का लाभ मिलेगा। आतिथ्य सेवाओं पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के साथ, 7,500 रुपए तक की कीमत वाले होटल के कमरे लगभग 6.25 प्रतिशत सस्ते होने की उम्मीद है। इससे अफोर्डेबिलिटी के साथ-साथ राज्यव्यापी व्यापक पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

जीएसटी सुधारों ने नगालैंड कॉफी के लिए नए अवसरों का सृजन किया है, जिसमें भुनी हुई बीन्स पर दरें 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत और कॉफी के अर्क पर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं। वर्ष 2022-23 तक, नगालैंड में लगभग 2,200 पंजीकृत कॉफी उत्पादक थे। हाल ही में हुए जीएसटी रेट कट से कुल लागत 6.25 प्रतिशत से 11 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है, जिससे नागालैंड कॉफी उत्पादकों और एमएसएमई के लिए अधिक मूल्य-प्रतिस्पर्धी और लाभदायक हो जाएगी।

इसी तरह, नागालैंड का बांस और बेंत क्षेत्र सोविमा (चुमौकेदिमा) और दीमापुर में एनबीआरसी केंद्रों में केंद्रित है, जिसमें बांस के क्लस्टर विभिन्न जिलों में फैले हुए हैं। यह क्षेत्र लगभग 13,000 लोगों को रोजगार प्रदान करता है, जिनमें कारीगरों के नेतृत्व वाले एमएसएमई, घरेलू उद्योग और ग्रामीण बढ़ई शामिल हैं।

इन उत्पादों का घरेलू बाजारों में बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है और यह फर्नीचर, हस्तशिल्प और पर्यावरण के अनुकूल सजावट की बढ़ती मांग को पूरा करते हैं। फर्नीचर और हस्तशिल्प पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के साथ, कीमतों में 6.25 प्रतिशत की गिरावट होने की उम्मीद है, जिससे अफोर्डेबिलिटी और कारीगर आय में वृद्धि होगी

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित