Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

05 जुलाई, 2026 07:25 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार परिवार पहचान पत्र (पी.पी.पी.) में जन्मतिथि - सत्यापन को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जिन बुजुर्गों के पास उम्र सत्यापित करने के लिए निर्धारित 5 दस्तावेज नहीं हैं उनके मामले में अब परिवार पहचान पत्र में दर्ज बड़े बेटे या बेटी के दस्तावेज के आधार पर भी उम्र का सत्यापन किया जा सकेगा। सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

परिवार पहचान पत्र के को-ऑर्डनिटर डा. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसी भी पात्र नागरिक की पेंशन नहीं काटी जाएगी। भविष्य में लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे, इसके लिए फैमिली आई.डी. में जन्मतिथि का सत्यापन जरूरी है। विभाग वैकल्पिक दस्तावेजों पर भी विचार कर रहा है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को असुविधा न हो। दिसम्बर तक पी.पी.पी. आई.डी. में यह डाटा अपडेट किया जाएगा।

सरकार की ओर से अभी उम्र सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, वर्ष 2019 तक बना वोटर आई.डी. कार्ड, पासपोर्ट और पैंशन पेमैंट ऑर्डर को दस्तावेज के तौर पर मान्यता दी गई है। सरकार ने लाभार्थियों को मैसेज मिलने के बाद 30 दिन के भीतर इनमें से कोई एक दस्तावेज अपलोड करवाने के लिए कहा है।

सरकार ऐसे मामलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर रही है। यदि कोई बुजुर्ग सरकारी योजना, खासकर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहा है और उसके पास निर्धारित दस्तावेज नहीं हैं तो फैमिली आई.डी. में दर्ज उसके बड़े बेटे या बेटी के जन्म संबंधी दस्तावेज के आधार पर भी उम्र का सत्यापन किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए बड़ी संतान का फैमिली आई.डी. में दर्ज होना और उसकी जन्मतिथि का सत्यापित होना जरूरी होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर