Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

हरियाणा

छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

05 जुलाई, 2026 07:51 PM

रोहतक : युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने रविवार को "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अभियान के पोस्टर का लोकार्पण कराया। इस अवसर पर उन्होंने हुड्डा को प्रदेशभर में छात्र व युवाओं के अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी भी दी। निशित कटारिया ने बताया कि युवा कांग्रेस की पूरी टीम आगामी 40 दिनों तक रोहतक में रहकर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेगी तथा उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस बुलंद आवाज़ उठाएगी। उन्होंने कहा कि रोहतक में आयोजित "छात्रों की गूंज" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ को जनआंदोलन का स्वरूप देने की एक सशक्त पहल है। उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक भविष्य का अधिकार नहीं मिल जाता।


इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवा कांग्रेस के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश का छात्र व युवा अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के सपनों को बार-बार पेपर लीक और सरकारी लापरवाही ने तोड़ा है। ऐसे समय में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया का यह अभियान छात्रों के हक की लड़ाई को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने निशित कटारिया को मेहनती, झुजारु ओर संघर्षशील युवा नेता बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्र, युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।


युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश में छात्रों का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है। नीट सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सीबीएसई की परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एससी और ओबीसी वर्ग की हजारों आरक्षित सीटें वर्षों से खाली पड़ी हैं, जिससे सामाजिक न्याय की भावना को ठेस पहुंची है। दूसरी ओर लगातार बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं को निराशा के दौर में धकेल दिया है।
उन्होंने कहा कि जब छात्रों का भविष्य दांव पर हो, तब चुप्पी अपराध है। आज छात्र पूछ रहा है कि वह मेहनत करे या फिर सिस्टम की धांधलियों का शिकार बने। युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हर मोर्चे पर छात्रों की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।


कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देशभर में युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक वे युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसका छात्र व युवा है और उसके भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने अपने नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और छात्रो के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य तौर पर मौजूद रहे हरदीप राणा जिला अध्यक्ष प्रतीक चौधरी प्रदेश महासचिव मोहित मलिक अजय हुड्डा तन्मय चौधरी मोहित राठी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला

संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन

खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन

चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

2029 को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विकास और जनकल्याण के दम पर चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज

जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज