Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

स्पेन के जंगल में लगी आग पर मशक्कत के बाद पाया गया काबू, मृतकों की संख्या 13 हुई; 10 अब भी लापता

13 जुलाई, 2026 01:10 PM

मैड्रिड: स्पेन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अल्मेरिया में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि क्षेत्रीय अधिकारियों ने घोषणा की है कि आग पर काबू पा लिया गया है। ताजा आधिकारिक डेटा के अनुसार, सात घायल लोग अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। स्पेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर आरटीवीई के अनुसार, आग से प्रभावित कई लोग विदेशी नागरिक हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दक्षिणी स्पेन के ऑटोनॉमस कम्युनिटी अंडालूसिया के हिस्से, अल्मेरिया में लॉस गैलार्डोस म्युनिसिपैलिटी के पास गुरुवार को जंगल में आग लगी थी और इसने लगभग 7,000 हेक्टेयर जमीन को जला दिया था। आधिकारिक तौर पर लापता दस लोगों का अभी तक पता नहीं चला है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने से वे इमरजेंसी रिस्पॉन्स का स्तर कम कर पाए हैं। बाकी बचे लगभग 1,000 लोगों को उनके घरों में लौटने की इजाजत दी जा सकी है। इससे पहले शनिवार को लगभग 600 लोगों को वापस जाने की इजाजत दी गई थी।

जंगल में आग लगने के कारण की जांच अभी भी चल रही है। मुख्य अनुमान यह है कि यह बिजली के खंभे या केबल के गिरने से लगी होगी। अंदालुसिया की क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख जुआनमा मोरेनो ने रविवार को कहा कि जंगल की आग अब आगे नहीं बढ़ रही है और उसे उसके दायरे में ही रोक दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने और उसे बुझाने से पहले और काम करने की जरूरत है।

मोरेनो ने कहा कि यह आग अंडालूसिया के हाल के इतिहास की सबसे गंभीर आग थी और उन्होंने जनता और अधिकारियों दोनों से जलवायु परिवर्तन को बहुत गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हालात और भी मुश्किल हो रहे हैं और जंगल में इतनी बड़ी आग लग रही है कि उससे निपटना और भी मुश्किल होता जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी