Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

सौ दिनों के कार्यकाल में वार्डवासियों की तमाम समस्याओं का किया समाधान: चंद्रिका गनेरीवाला

21 जून, 2025 02:06 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। शहर के वार्ड नंबर 21 से पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला ने अपने पूर्वजों की सेवाभावना की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अपने 100 दिन के कार्यकाल में वार्डवासियों की तमाम समस्याओं का समाधान कर विकास का नया अध्याय लिखने का काम किया है। चंद्रिका गनेरीवाला ने बताया कि वार्ड में अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं थी, जिसपर तुरंत संज्ञान लेकर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई, जबकि पुरानी स्ट्रीट लाइटों के खराब हुए बटन को भी ठीक करवाकर समस्या का समाधान करवाया। इसी प्रकार वार्ड में कई स्थानों पर विद्युत तारें लटक रही थी, जिनसे आसपास के लोगों को हादसे का खतरा था। उन्होंने विद्युत विभाग से संपर्क कर लटकती तारों को दुरुस्त करवाया। वहीं जहां-जहां सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या थी, वहां मशीनों से सफाई करवाकर समस्या लोगों को राहत पहुंचाई। गनेरीवाला ने बताया कि बावड़ी वाली गली के हालात काफी विकट थे, लोगों की मांग पर उन्होंने तुरंत गली का नवनिर्माण शुरू कर लोगों को समस्या से निजात दिलाई। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए नेत्र जांच कैंप लगाकर लोगों की आंखों की जांच करवाकर उन्हें उचित परामर्श के साथ-साथ दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। जिन स्थानों पर लोड अधिक होने के कारण बिजली की समस्या थी, वहां नए ट्रांसफर रखवाकर समस्या का हल किया गया। वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर भी उचित कदम उठाए गए और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था शुरू करवाई गई, ताकि लोगों को गंदगी से निजात मिले। उन्होंने बताया कि गर्मियों में पेयजल संकट को देखते हुए जहां भी वार्ड में पानी की समस्या थी, वहां टंैकरों की सप्लाई करवाई गई, ताकि पानी का संकट न रहे। इसके अलावा वार्ड में अनेक स्थानों पर पत्थर की कुर्सियां लोगों के बैठने के लिए रखवाई गई है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। कुल मिलाकर इन 100 दिनों के कार्यकाल में उन्होंने 100 से अधिक विकास कार्य करवाकर वार्डवासियों को समस्याओं से निजात दिलाई है। बुढ़ापा व लाडली पेंशन पात्रों को समय पर उपलब्ध करवाई गई व नए वोटर कार्ड भी बनवाए गए। गनेरीवाला ने कहा कि रोजाना लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और उनका त्वरित समाधान भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरूआत है, आगे सफर काफी बाकी है और उनका प्रयास रहेगा कि वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करूं और यह वार्ड दूसरे वार्डों के लिए विकास के मामले में एक मिसाल बने।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता