Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हरियाणा

सोनम वांगचुक की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार, एकजुट होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला

19 जुलाई, 2026 08:15 PM

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जबरदस्ती पुलिस द्वारा उठाने की घटना की कड़ी निंदा की है और इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के लाखों युवाओं के सवालों के जवाब देने की बजाय शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

दिग्विजय ने कहा कि ऐसी गैर जिम्मेदाराना भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। रविवार को भिवानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च का समर्थन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में जेजेपी हिस्सा लेगी और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की आत्महत्या की जिम्मेदार भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सोनम वांगचुक के संघर्ष और युवा अभिजीत दिपके की सहनशीलता को देखकर लगता है कि देश में युवाओं की क्रांति का आगाज हो चुका है और समस्त विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा की तानाशाही सरकार से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक होने के खिलाफ सोनम वांगचुक की अकेले की लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक जिम्मेदार युवा को इस लड़ाई में उनका साथ देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि यह लड़ाई देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है और यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बन चुका है।

उन्होंने कहा कि नीली स्याही बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान की प्रतीक है और इस रंग को बिखरने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान युवा के हक अधिकारों की बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि हरियाणा में जेजेपी का जन-जन अभियान जोरों पर है और वह स्वयं पिछले छह महीनों से हरियाणा के गांवों के दौरों पर है। उन्होंने कहा कि अब तक 600 गांवों में उनके कार्यक्रम हो चुके है जबकि करीब 5500 जलपान में लोगों से रूबरू हुए हैं। नवम्बर तक 1200 गांवों में शिरकत करके आमजन का आशीर्वाद लेंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने एक सवाल के जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि चैनत में जिस पानी की टी को लेकर सीएम नियमों का हवाला दे रहे थे, उसे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की चाय पर चर्चा ने नाकाम साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले से यह बिल्कुल साफ होता है कि नायब सैनी डमी मुख्यमंत्री है और उनके फैसलों को मनोहर लाल बदलते नजर आते है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा