Thursday, September 10, 2026
BREAKING
सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’ ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

हरियाणा

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता

10 सितंबर, 2026 07:53 PM

चंडीगढ़ : भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को चंडीगढ़ प्रवास के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान, युवाओं की सक्रिय सहभागिता, विश्वविद्यालयों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और दोनों वरिष्ठ जनसेवकों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं की अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेवा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के विषय पर चर्चा की गई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला भी हैं। युवाओं में सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं को जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भेंट के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने सामाजिक सरोकारों, जनसेवा तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कटारिया के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को भी सुना तथा विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रो. असीम कुमार घोष और गुलाब चंद कटारिया जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ जनसेवकों से संवाद सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उनका सार्वजनिक जीवन, व्यापक अनुभव तथा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। दोनों वरिष्ठ जनसेवकों से हुई भेंट के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन प्रदेश में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा युवाओं की सकारात्मक सहभागिता से जुड़े प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज

हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज

काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’

काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’

ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार

ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए

करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह

करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात, संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर की विस्तार से चर्चा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात, संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर की विस्तार से चर्चा

हरियाणा के उद्योगों को बड़ी राहत, CM सैनी ने 670 लाभार्थियों को जारी की 311 करोड़ की इंसेंटिव राशि, निभाया बजट का वादा

हरियाणा के उद्योगों को बड़ी राहत, CM सैनी ने 670 लाभार्थियों को जारी की 311 करोड़ की इंसेंटिव राशि, निभाया बजट का वादा

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह