Sunday, August 30, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’ ‘दोस्तलिक’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान लखनऊ छावनी को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की 14 परियोजनाओं की रखी नींव अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’ भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम

हरियाणा

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

30 अगस्त, 2026 06:56 PM

भिवानी : भिवानी पहुंचे INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने राहुल गांधी व भूपेन्द्र हुड्डा के साथ हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। अभय ने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का होगा। वो यहां देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे।

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की जयंती पर इस बार इनेलो नूंह में 27 सितंबर को बड़ी रैली करने जा रही है। जिसको कामयाब करने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला हर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। भिवानी विधानसभा की बैठक लेने अभय चौटाला जाट धर्मशाला पहुँचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ और अनेक युवाओं ने इनेलो का दामन थामा।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लोगों में देवीलाल के प्रति श्राद्ध और इनेलो के प्रति लोगों का रुझान भजने लगा है। अभय ने कहा कि इसका कारण है कि लोग भाजपा व कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहते है। क्योंकि भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया और कांग्रेस हर चुनाव में खेल कर जाती है।

इसके बाद उनके निशाने पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा आए। हरियाणा की विधानसभा में पूर्व CM भूपेन्द्र हुड्डा के साथ हुई पुलिस की धक्का मुक्की पर अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा जनता की बजाय खुद की लड़ाई लड़ रहे हैं। हुड्डा ने सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया।

उन्होंने कहा कि हुड्डा खुद CM रहे हैं, उन्हें पता है विधानसभा में काले कपड़े पहन कर या तख्ती लेकर नहीं जा सकते। अभय ने कहा कि ये नाटक करने की बजाय अच्छा होता हुड्डा बढ़ते भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई व सफाई कर्मचारियों की मांग पर सरकार को घेरते।

अंत में अभय चौटाला ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कटाक्ष किया और कहा कि राहुल गांधी सही से चलते तो बार-बार भाजपा की सरकार नहीं बनती। आज भाजपा की सरकार है तो वो राहुल गांधी व कांग्रेस की ग़लत नीतियों की बदौलत है।

अभय चौटाला कांग्रेस व भाजपा पर हमेशा हमलावर होते है। पर अब अपनी जनसभाओं में बढ़ती भीड़ से को वो हरियाणा में बदलाव दावा करने लगे हैं। ऐसे में देखना होगा कि नूंह रैली हरियाणा में कितनी बड़ा बदलाव लाती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'