Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

सुबह सैर करने आए व्यक्ति को चाय की दुकान पर मारी गोली, एम्स में भर्ती

17 जून, 2025 12:02 PM
बठिंडा (निस); बठिंडा में थर्मल कॉलोनी के गेट नंबर 2 के पास स्थित सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक चाय की दुकान पर अज्ञात युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। घायल की पहचान संतपुरा रोड निवासी ललित कुमार (35) के रूप में हुई है। इस घटना में ललित कुमार छाबड़ा को घायल अवस्था में एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार केमिकल टाइल्स व कंस्ट्रक्शन का काम करने वाला ललित कुमार आज रोजाना की तरह चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर आया था। यहां पहले से ही मोटरसाइकिल पर चाय पीने आए दो युवकों ने पहुंचते ही उस पर करीब चार गोलियां चला दीं। गोलियां ललित के कंधे, जांघ व बाजू में लगीं। घायल व्यक्ति को दोस्त और लोगों ने तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया।
 
इस बीच, घटनास्थल पर मौजूद ललित के दोस्त नरिंदर सिंघला ने कहा कि पंजाब में अपराध बहुत बढ़ गए हैं और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, जिसकी ताजा उदाहरण है कि आज सुबह हम कुछ दोस्त सुबह चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे कि बदमाशों ने हमारे दोस्त पर गोलियां चलाकर गंभीर जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर पहुंचे थे, इसी दौरान चेहरे बंधे दो मोटरसाइकिल सवार दुकान पर आए और चाय की मांग की। इस दौरान जब ललित चाय पीकर उठने लगे तो बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ललित को कई गोलियां लगी हैं, हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थर्मल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये