Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमला: वकील ने फेंका जूता, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

06 अक्टूबर, 2025 07:42 PM

दिल्ली/भोपाल : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील ने CJI की बेंच की तरफ जूता फेंका, लेकिन वह उनके पास नहीं पहुंच सका। सुरक्षाकर्मियों ने वकील को तुरंत पकड़ लिया। बाहर जाते समय आरोपी ने नारा लगाया, ‘सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।’ वहीं CJI गवई ने अदालत में मौजूद वकीलों को कहा कि वह अपनी दलीलें जारी रखें और इस घटना से परेशान न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील का नाम राकेश किशोर है, जिनका सुप्रीम कोर्ट बार में रजिस्ट्रेशन 2011 का है। माना जा रहा है कि वह मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची खंडित मूर्ति के पुनर्स्थापन पर CJI की टिप्पणियों से नाराज थे। 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने खंडित मूर्ति की बहाली की याचिका खारिज की थी। CJI ने कहा था कि ‘जाओ और भगवान से खुद करने को कहो। तुम कहते हो भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो, जाओ उनसे प्रार्थना करो।’ याचिकाकर्ता ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला निर्णय है।

घटना के बाद क्या बोले CJI
CJI बीआर गवई ने कहा कि उनकी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से दिखाया गया। उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि सोशल मीडिया पर हर चीज को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने भी इस बात से सहमति जताई कि सोशल मीडिया के कारण वकीलों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी