Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

सुजानपुर विस क्षेत्र में पूरे किए 164 करोड़ के कार्य, 183 करोड़ की परियोजनाएं जारी: विक्रमादित्य सिंह

20 नवंबर, 2025 05:41 PM

सुजानपुर : लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पौने तीन वर्षों के दौरान 164 करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे किए हैं और 183 करोड़ रुपए के नये काम आरंभ किए गए हैं। वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद गांव लगदेवी में जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 44 करोड़ और नाबार्ड एवं विधायक प्राथमिकता के तहत 39 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। चौरी-रंगड़, जंदड़ू, पुरली, भराईयां दी धार, महेशक्वाल और अन्य दुर्गम गांवों की सड़कों को पीएमजीएसवाई के तहत बजट मंजूर किया गया है। विभिन्न सरकारी भवनों पर भी 63 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विपरीत वित्तीय परिस्थितियों में भी केंद्र सरकार की मदद के बगैर भी राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर चहुमुखी विकास को बल दे रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे-3 से संबंधित सभी मुद्दों को भी प्रदेश सरकार प्रमुखता के साथ उठा रही है तथा स्थानीय लोगों के हितों का विशेष ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर वीर भूमि है और यहां के वीर सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं का निवारण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

नशे की बढ़ती समस्या की चर्चा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे के बजाय खेलों की ओर अग्रसर करने के लिए भी प्रदेश सरकार विशेष रूप से फोकस कर रही है। उन्होंने गांव लगदेवी के मैदान के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 15 लाख रुपए का प्रावधान करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से उठाई गई अन्य सभी मांगों को भी पूरा करने की घोषणा की और इनके संबंध में अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।

इससे पहले, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के कार्य आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से लंबित सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तीनों दुर्गम धारों उटपुर, बनालग और रंगड़ में आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सड़कों एवं पुलों हेतु करोड़ों की धनराशि मंज़ूर की गई है।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, टौणीदेवी जोन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत उपप्रधान सचिन ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, एसडीएम संजीत सिंह, अन्य अधिकारी, पंचायत प्रधान राकेश कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्यार चंद, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, युवा कांग्रेस के नेता पंकज मिन्हास, अखिलेश चौधरी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल