Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

सीएम सुक्खू ने हाईकमान पर छोड़ा राज्यसभा का फैसला, दिल्ली से लौटे सीएम, आज शाम तक नाम सामने आने की संभावना

03 मार्च, 2026 07:09 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में मुलाकात के बाद राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी पर फैसला कांग्रेस हाईकमान के ऊपर छोड़ दिया है। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, महासचिव केसी वेणू गोपाल और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अपना फीडबैक दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि हाईकमान जिस भी नेता को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाता है, वह स्वीकार्य है। इस बैठक में यह कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची मंगलवार शाम तक फाइनल हो जाएगी और राज्य सरकार को भेज दी जाएगी। चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण हिमाचल की एकमात्र सीट के लिए अब नामांकन पांच मार्च को होगा। राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर दो तरह की चर्चा शिमला और दिल्ली में है।

कांग्रेस हाईकमान हिमाचल से बाहर से भी प्रत्याशी भेज सकती है, क्योंकि राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और प्रभारी में से यह चयन हो सकता है, लेकिन दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद हिमाचल कैबिनेट में से किसी मंत्री के प्रत्याशी होने की भी चर्चा चल पड़ी है। हालांकि इससे पहले पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल जैसे नाम राज्यसभा के लिए लिए जा रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी तय होने के बाद ही भाजपा भी प्रत्याशी को लेकर फैसला करेगी। और यदि विपक्षी दल ने नामांकन नहीं भरा, तो 16 मार्च को चुनाव करवाने की जरूरत नहीं रहेगी। अभी राज्यसभा की एक सीट भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। इस सीट को भरने के लिए ही अब चुनाव हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें