Saturday, May 16, 2026
BREAKING
पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी बीबीएमबी के फैसलों में पंजाब को मिले उचित स्थान, तानाशाही और गलत फैसलों को बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त: बरिंदर गोयल आप' द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होशियारपुर : 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकाला गया सेंट्रल बैंक के मेगा MSME कैंप में ₹68 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त सीएम योगी ने 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया, कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास दिन डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खान को दो साल की सजा हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा सिमुलेशन प्रैक्टिस करते नजर आए जेरेमी हैनसेन, जानें एस्ट्रोनॉट्स के लिए क्यों जरूरी है ये

दुनिया

सिमुलेशन प्रैक्टिस करते नजर आए जेरेमी हैनसेन, जानें एस्ट्रोनॉट्स के लिए क्यों जरूरी है ये

16 मई, 2026 08:01 PM

एस्ट्रोनॉट्स की जिंदगी इतनी आसान भी नहीं होती। स्पेस के लिए उड़ान भरने से पहले उन्हें कई अभ्यास करने पड़ते हैं। ऐसे ही एक अभ्यास का नाम है सिमुलेशन प्रैक्टिस। कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) ने सोशल मीडिया पर एस्ट्रोनॉट जेरेमी हैनसेन का एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हैनसेन ह्यूस्टन वापस लौटकर सिमुलेटेड की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेरेमी हैनसेन का एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें हैनसेन ह्यूस्टन वापस लौटकर सिमुलेटेड अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। यह अभ्यास भविष्य के आर्टेमिस मिशनों में चंद्रमा की सतह पर होने वाले स्पेसवॉक को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं।

सीएसए ने वीडियो के साथ लिखा, “कुछ लोगों को आराम नहीं मिलता!” आर्टेमिस II मिशन से पृथ्वी पर लौटने के बाद भी जेरेमी हैनसेन लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। इस सिमुलेटेड अभ्यास का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि चंद्रमा पर उतरते ही अंतरिक्ष यात्री सूट पहनकर कैसे प्रभावी ढंग से काम कर सकें।

अब सवाल है कि सिमुलेटेड अभ्यास क्या है और क्यों किया जाता है? सिमुलेटेड अभ्यास यानी नकली या अनुकरण आधारित प्रशिक्षण। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों को वास्तविक मिशन जैसा माहौल बनाकर ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें स्पेससूट पहनकर शारीरिक गतिविधियां, उपकरणों का उपयोग और विभिन्न चुनौतियों का सामना करना शामिल होता है।

यह तरीका इसलिए अपनाया जा रहा है क्योंकि आर्टेमिस II का क्रू अभी पूरी तरह अपनी शारीरिक क्षमता में वापस नहीं आ पाया है। चंद्रमा पर उतरने के तुरंत बाद काम शुरू करने की स्थिति को ध्यान में रखकर ये अभ्यास किए जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि वास्तविक मिशन में क्या चुनौतियां आ सकती हैं और उन्हें कैसे बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता है।

स्पेसवॉक में मॉडलिंग और सिमुलेशन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये अंतरिक्ष यान और पूरे मिशन के प्रदर्शन का गहराई से विश्लेषण, मूल्यांकन और परीक्षण करने में मदद करते हैं। इससे मुश्किल भरे मिशनों को असल में शुरू करने से पहले उनकी सुरक्षा, दक्षता और सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।

स्पेस एजेंसिज के पास इस क्षेत्र में उन्नत सुविधाएं हैं। यहां मिशन सिमुलेशन, वर्चुअल रियलिटी ट्रेनिंग, थर्मल विश्लेषण, पावर सिस्टम टेस्टिंग, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विश्लेषण, सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन और हार्डवेयर-इन-द-लूप टेस्टिंग जैसी कई आधुनिक क्षमताएं उपलब्ध हैं, जिसमें असली अंतरिक्ष यात्री सिमुलेटेड माहौल में काम करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत ने इटली के साथ बढ़ाए स्पेस-टेक संबंध, नई साझेदारियों का किया ऐलान

भारत ने इटली के साथ बढ़ाए स्पेस-टेक संबंध, नई साझेदारियों का किया ऐलान

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

‘आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर’: भारत-ओमान ने यूएन में दिखाई प्राचीन व्यापार मार्गों पर साझा समुद्री विरासत

‘आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर’: भारत-ओमान ने यूएन में दिखाई प्राचीन व्यापार मार्गों पर साझा समुद्री विरासत

आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्स ने की कार्रवाई

आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्स ने की कार्रवाई

पाकिस्तान के लोगों पर और बढ़ेगा टैक्स का बोझ, आईएमएफ ने 1.73 लाख करोड़ रुपए तय किया लेवी टारगेट

पाकिस्तान के लोगों पर और बढ़ेगा टैक्स का बोझ, आईएमएफ ने 1.73 लाख करोड़ रुपए तय किया लेवी टारगेट

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से किया संवाद, सूरीनामी-हिंदुस्तानी रिश्तों को सराहा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से किया संवाद, सूरीनामी-हिंदुस्तानी रिश्तों को सराहा

पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा भारतीय समुदाय, बोले- “यह हमारे लिए यादगार क्षण”

पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा भारतीय समुदाय, बोले- “यह हमारे लिए यादगार क्षण”

नीदरलैंड दौरे पर पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के स्नेह को बताया अविस्मरणीय

नीदरलैंड दौरे पर पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के स्नेह को बताया अविस्मरणीय

नीदरलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: प्रवासी भारतीयों ने भोजपुरी गीतों के साथ ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष किया

नीदरलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: प्रवासी भारतीयों ने भोजपुरी गीतों के साथ ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष किया