Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

सात्विक-चिराग बने कोरिया ओपन चैंपियन

23 जुलाई, 2023 05:42 PM

योओसु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और रियान आर्दियंतो को हराकर कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीत लिया।
भारतीय प्रतिभाओं ने विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ अपना उत्कृष्टम प्रदर्शन करते हुए एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-13, 21-14 से जीत दर्ज की।
पहला गेम एकतरफा रूप से 17-21 से हारने के बाद भारतीय युगल ने दूसरे गेम में बेहतर अनुशासन दिखाया। मुकाबले में 6-6 की बराबरी होने पर सात्विक-चिराग ने दो पॉइंट की महत्वपूर्ण लीड ले ली, जिसे उन्होंने ब्रेक तक बरकरार रखा।
ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग तेज़ी से 15-11 की बढ़त पर पहुंच गये और जल्द ही नौ गेम पॉइंट अर्जित कर लिये। इंडोनेशियाई युगल ने दो पॉइंट स्कोर करते हुए वापसी का प्रयास किया लेकिन अपने भारतीय प्रतिद्वंदियों को दूसरा गेम 21-13 से जीतने से नहीं रोक सके।
तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए 7-3 की बढ़त बनाकर अल्फियान-आर्दियंतो पर दबाव बनाया और ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी। भारतीय जोड़ी इसके बाद आक्रामक रही और विश्व की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया।
ब्रेक के बाद चिराग के चौकस बचाव ने 13-10 पर भारत की तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी। भारतीय प्रतिभागी जब 18-12 से आगे थे तब अल्फियान ने एक दर्शनीय रिटर्न से एक पॉइंट अर्जित किया लेकिन कुछ देर बाद नेट में शॉट खेलते हुए भारत को 20-13 पर सात चैंपियनशिप पॉइंट दे दिये।
सात्विक-चिराग ने जीत से पहले एक अप्रत्याशित गलती की, हालांकि यह कुछ देर के लिये ही भारत की जीत को टाल सका।
विश्व रैंकिंग में तीसरी जोड़ी सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में विश्व नंबर दो चीन के वांग चैंग और लियांग वेई केंग को हराकर फाइनल में पहुंचे थे। यह इस साल उनका चौथा खिताब है। भारतीय युगल ने इस साल स्विस ओपन, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल