Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां

13 जुलाई, 2026 01:29 PM

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अपने कर्मचारियों के लिए सेवा नियमों में बड़े बदलाव करते हुए हितों के टकराव को रोकने, निवेश संबंधी गतिविधियों पर नियंत्रण और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नए संशोधित नियम लागू किए हैं। नए प्रावधानों के तहत कर्मचारियों के निवेश, नौकरी बदलने और उपहार स्वीकार करने से जुड़े नियम पहले की तुलना में अधिक सख्त कर दिए गए हैं।

SEBI (Employees’ Service) (Amendment) Regulations, 2026 के तहत अब ‘परिवार’ और ‘आश्रित’ की परिभाषा का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसमें दत्तक और सौतेले बच्चे तथा वे व्यक्ति भी शामिल होंगे जो कर्मचारी पर काफी हद तक आर्थिक रूप से निर्भर हैं। इससे निवेश, संपत्ति और अन्य अनिवार्य खुलासों से जुड़े नियमों का दायरा भी बढ़ गया है।

संशोधित नियमों के अनुसार, SEBI से सेवानिवृत्त होने या इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों पर दो वर्ष का ‘कूलिंग-ऑफ’ अवधि लागू होगी। इस दौरान वे किसी व्यक्ति या संस्था की ओर से SEBI के समक्ष जांच, निर्णय, समझौते या मंजूरी से जुड़े मामलों में प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे।

नए नियमों के तहत कर्मचारियों को यदि किसी अन्य संस्था में नौकरी के लिए बातचीत शुरू करनी है तो इसकी जानकारी एक महीने के भीतर SEBI को देनी होगी। इसका उद्देश्य संभावित हितों के टकराव को रोकना है।

SEBI ने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के निवेश नियम भी सख्त कर दिए हैं। अब नौकरी के दौरान वे शेयर, इक्विटी में बदलने योग्य प्रतिभूतियों और डेरिवेटिव में नया निवेश नहीं कर सकेंगे। हालांकि म्यूचुअल फंड, REITs जैसे विनियमित सामूहिक निवेश माध्यमों में निवेश की अनुमति जारी रहेगी।

इसके अलावा, कुछ विनियमित निवेश उत्पादों में निवेश कर्मचारी के कुल निवेश पोर्टफोलियो के 25 प्रतिशत तक सीमित रहेगा। हालांकि जीवनसाथी को मिलने वाले Employee Stock Options (ESOPs) और विवेकाधीन पोर्टफोलियो प्रबंधन (Discretionary Portfolio Management Services) के तहत किए गए निवेश को सीमित छूट दी गई है।

SEBI ने उपहार संबंधी नियमों में भी बदलाव किया है। अब उपहार की जानकारी देने की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। साथ ही परंपरागत और सामान्य सामाजिक अवसरों पर मिलने वाले उपहारों को लेकर भी नियमों को अधिक स्पष्ट बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट