Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी

13 जुलाई, 2026 01:59 PM

कुशा कपिला और समय रैना के बीच का झगड़ा एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है। उनकी एक तस्वीर समय के साथ वायरल होने पर कुशा ने बताया है कि यह फेक है साथ ही कहा है कि वह कभी लेटेंट पर नहीं जाएंगी। कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी कुशा कपिला ने समय रैना के साथ फिर से दोस्ती की खबरें फैलाने वालों को लताड़ लगाई है। सोशल मीडिया पर कुशा की एक तस्वीर वायरल थी। इसमें वह समय रैना के साथ दिख रही थीं। कुशा ने इस फोटो को फेक बताया है और ऐसा करने वालों के लिए लंबा नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि आशीष के रोस्ट शो पर उन पर इतने भद्दे जोक्स मारे गए थे कि शर्मिंदगी से उबरने के लिए उन्हें थेरपी लेनी पड़ी थी।

क्या है वायरल पोस्ट
कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिस पर लिखा दिख रहा है, एक और सबूत कि पैसे और फेम के लिए लिए महिलाएं एक सेकंड में बदल सकती हैं। इसके आगे लिखा है...

कुशा कपिला और समय रैना अच्छे दोस्त थे। समय ने उन्हें अपने शो पर बुलाया और स्क्रिप्ट दी जिसमें था कि उनके बारे में क्या जोक्स मारे जाएंगे। कुशा ने इन्हें नहीं पढ़ा जब समय ने ये जोक्स मारे तो उन्हें पसंद नहीं आए। जब उनकी बारी आई तो वह उन्होंने भी अपने जोक्स में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने समय को ब्लॉक कर दिया और लेक्चर देने लगीं कि महिलाओं को समाज में कैसे ट्रीट किया जाता है। जब समय का लेटेंट शो बैन हुआ तो उसके डाउनफॉल को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेट किया। अब लेटेंट वापस आ गया तो वह फिर से उसके साथ दोस्ती करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने समय से रिक्वेस्ट की है कि उनके एक एपिसोड में बुलाएं। अब वह उसी इंसान के साथ घूम रही हैं जिसने उनके बारे में इंसेंसिटिव जोक्स मारे थे। महिलाएं पैसों के लिए अपना व्यू और पर्सनैलिटी सेकंड्स में बदल सकती हैं।

कुशा ने क्या लिखा
इस पर कुशा ने लिखा है, मेरा चेहरा एआई से बदला गया है। कोई ये सब करने में पैसा खर्च करेगा, मेरी समझ से परे है। महिला विरोधी इंटरनेट मुझे छोटा दिखाने के लिए इतना गिर जाएगा, ये हास्यास्पद है।
फिर से केस हो जाएगा
एक पोस्ट में उन्होंने निखिल तनेजा का शुक्रिया कहा है जिन्होंने इन फेक इमेज सर्कुलेट करने वालों को लताड़ा है। कुशा ने लिखा है, 'शुक्रिया हमेशा इस तरह की बकवास और कचड़े के खिलाफ बोलने के लिए भगवान जानें इनकी फंडिंग कौन कर रहा है।' वह लिखती हैं, 'कितनी सीडिंग करोगे, मीम अकाउंट्स? रुक जाए। क्या इस पॉइंट पर मुझे जोक्स बताने होंगे कि मुझे गुस्सा किस बात पर आया था? वापस केस हो जाएगा भाई। आगे बढ़ो। मैंने किसी पार्टी में ही नहीं जाना अब।'

नहीं बताए गए थे जोक्स
कुशा ने एक लंबे पोस्ट में लिखा है कि समय ने उनके बारे में घटिया जोक्स मारे इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया था। साथ ही ये भी बताया है कि वह जसलीन रॉयल की बर्थडे पार्टी में गई थीं। वहां समय भी थे। जिसे गलती से समझ लिया गया कि उनकी दोस्ती हो गई है। वह लिखती हैं, 'हां, हम दोस्त थे। समय एक रोस्ट शो के पैनलिस्ट थे जिसे आशीष सोलंकी होस्ट कर रहे थे। कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी, कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया था, पहले से कोई जोक नहीं बताया गया था। सब कुछ भरोसे में हुआ। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या होने वाला है। जो जोक्स मुझ पर मारे गए वो भयानक थे। मैं आज भी इस बात पर कायम हूं कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक