Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री

धर्म

सहस्त्रछिद्र घड़े से होगा रामलला का जलाभिषेक, काशी के हुनरमंद कारीगरों ने हफ्तों की मेहनत से किया तैयार

05 जनवरी, 2024 01:24 PM

अयोध्या  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही काशी और अयोध्या का अटूट नाता और मजबूत होता चला जा रहा है। काशी के कर्मकांडी विद्वानों और ज्योतिषियों को तो जिम्मेदारी मिली ही है, वहीं हस्तशिल्पियों ने यज्ञ पात्र भी तैयार करके अयोध्या भेज दिया है। अब व्हाइट मेटल, जिसे जर्मन सिल्वर भी कहते हैं, के हस्तशिल्पियों ने उस सहस्त्रछिद्र जलाभिषेक घड़े को भी तैयार कर लिया है, जिससे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला का जलाभिषेक होगा। इसके अलावा 121 पुजारियों के लिए 125 सेट पूजन पात्र भी तैयार हो चुके हैं। वाराणसी के व्हाइट मेटल यानी जर्मन सिल्वर के आर्टिस्ट लालू कशेरा भी हैं, जो अपनी पांचवीं पीढ़ी में इस परंपरा को आगे बढ़ा रहें हैं। इस बार इनको रामलला के जलाभिषेक को करने वाले सहस्त्रछिद्र जलाभिषेक घड़े की जिम्मेदारी मिली है, जिसमें 1008 छिद्र हैं और इससे निकलने वाली 1008 जल धारा रामलला को स्नान कराएंगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण की पहली झलक

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र की पहली झलक सामने आई है। इसमें पांच चीजें भेंटस्वरूप दी गई है। कार्ड के कवर पेज पर श्रीराम लला के बालस्वरूप की तस्वीर है। इसमें लिखा है अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या। लाल रंग के इस कार्ड पर भगवा रंग में मैसेज लिखा गया है। आमंत्रण पत्र में सुरक्षा के लिहाज से एक क्यूआर कोड लगाया गया है, ताकि विशिष्टजन के भेष में कोई दूसरा मंदिर में प्रवेश न कर पाए। स्कैन के बाद ही अतिथि को अंदिर जाने दिया जाएगा। कार्ड में अंदर पीले अक्षत का एक छोटा सा पैकेट है। पार्किंग में परेशानी न हो इसके लिए कार्यक्रम वाले दिन का वाहन पास भी दिया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र में एक संकल्प संपोषण पुस्तिका दी गई है, जिसमें साल 1528 से 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों का संक्षिप्त विवरण है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन