Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट

01 जुलाई, 2026 11:33 AM

आज महीने के पहले दिन बुधवार 1 जुलाई को बुलियन मार्केट में सोना सस्ता हुआ है। सोने का दाम 600 रुपये तक कम हुआ है। कल सोने का भाव कुल 45 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बुधवार 1 जुलाई को सोने का रेट 1,41,430 रुपये पर है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप सोने के गहने खरीदने या गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज बुधवार 1 जुलाई को क्या भाव रहा।


दिल्ली में आज का सोने का रेट
1 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,41,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आज इसमें 560 रुपये गिरावट है।

 

सोने का भाव 24 कैरेट (रुपये में) 22 कैरेट (रुपये में)
दिल्ली 1,41,430 1,29,550
मुंबई 1,41,160 1,29,700
उत्तर प्रदेश 1,42,350 1,30,390
बिहार 1,41,170 1,29,380
मध्य प्रदेश 1,42,630 1,30,650
राजस्थान 1,41,440 1,29,550
हरियाणा 1,41,650 1,29,900
पंजाब 1,41,650 1,29,900

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां आज भाव में 530 रुपये की गिरावट आई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,29,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।


बिहार और यूपी में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भाव आज 740 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,29,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यूपी में 24 कैरेट सोना 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां भाव 770 रुपये कम हुआ है।


कीमत 1.20 लाख रुपये तक गिरने वाली है?
क्या गोल्ड में फिर निवेश करने का सही समय आ गया?
सोने में निवेश करने का सही समय है या अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए? यह सवाल इस समय कई निवेशकों के मन में है। अच्छी बात यह है कि सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं, इसलिए लोग दोबारा खरीदारी का मौका तलाश रहे हैं।


क्या 1.20 लाख रुपये होगी 24 कैरेट गोल्ड की कीमत?
जनवरी 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.80 लाख रुपये तक पहुंच गया था। फिलहाल इसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। यानी अपने सबसे ऊंचे स्तर से सोना लगभग 40,000 रुपये सस्ता हो चुका है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि सोने का सबसे ऊंचा भाव अब पीछे छूट चुका है। वहीं कुछ मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गिरावट जारी रही, तो आने वाले समय में सोना 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक भी आ सकता है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि साल के अंत में अगर फिर पीक आया तो सोना 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह