Sunday, June 28, 2026
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

हरियाणा

सरकार साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, डेटा की गोपनीयता से जुड़े गंभीर प्रश्नों पर विचार करे : दीपेन्द्र हुड्डा

27 मार्च, 2026 08:06 PM

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लोकसभा में देश भर में छोटे बच्चों और किशोरों द्वारा स्मार्ट फोन के माध्यम से सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स के बढ़ते और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम से होने वाले दुष्प्रभाव का महत्त्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए मांग करी कि इस पर अंकुश के लिए भारत में उचित कायदे-कानून बनाये जाएँ। क्योंकि आज भारत में सबसे ज्यादा डेटा का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, अमेरिका में मेंटल हेल्थ को देखते हुए मेटा, गूगल जैसी कंपनियों पर फाईन लगाये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संसद में पहली बार किसी सांसद ने आम जनहित से जुड़े इतने महत्त्वपूर्ण मुद्दे को उठाया, जिसकी खुद लोकसभाध्यक्ष ने भी सदन में सराहना की और कहा कि शून्य काल में इसी तरह के मत और दृष्टिकोण आने चाहिए। सरकार ने आश्वासन दिया कि सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की इस मांग पर ठोस कदम उठाएगी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बच्चे घंटों तक रील्स, वीडियो और लगातार स्क्रॉलिंग में लगे रहते हैं। इस प्रवृत्ति के कारण बच्चों और किशोरों में कम उम्र में ही मोबाइल की लत विकसित हो रही है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गंभीर खतरा है। जिसके चलते नींद की कमी, चिंता, अवसाद और ध्यान केंद्रित करने, सुनने की क्षमता में गिरावट जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किशोर उम्र के युवाओं में "एविएटर" जैसे ऑनलाइन सट्टा आधारित बेटिंग गेम्स में वर्चुअल विमान के उड़ान भरने के साथ पैसे बढ़ने का लालच दिया जाता है, जो युवाओं में गंभीर मानसिक असंतुलन पैदा कर रहे हैं। ऐसे खेल जुए की आदत को बढ़ावा देते हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान, तनाव, लत और अपराधों में वृद्धि हो रही है। चिंताजनक बात यह है कि अब लूडो जैसे साधारण खेलों में भी बेटिंग सामान्य होती जा रही है। ये सट्टा आधारित खेल फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम प्रचारित किए जा रहे हैं, जबकि इन्हें नियंत्रित किये जाने की जरूरत है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, डेटा की गोपनीयता से जुड़े कई गंभीर प्रश्न हैं। विश्व स्तर पर कई देशों ने इस खतरे को गंभीरता से समझते हुए सख्त दिशा-निर्देश बनाये हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया है और प्लेटफॉर्म्स पर ही जिम्मेदारी डाली गई है कि वे उम्र को वेरीफाई करें। वहीं फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन किया गया है। चीन में सरकार की गाइड लाइन है कि हर दिन एक से दो घंटे से ज्यादा का स्क्रीनटाइम नहीं हो सकता। अमेरिका में कुछ राज्यों ने रात्रिकालीन प्रतिबंध लागू किये हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को देखते हुए, यह आवश्यक है कि सरकार देश में सोशल मीडिया के आयु-उपयुक्त उपयोग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उपयुक्त कानून बनाए। इसमें सुरक्षा मानक, आयु सत्यापन की व्यवस्था और बच्चों में प्रारंभिक मोबाइल लत को रोकने के लिए आवश्यक सीमाएँ तय की जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह