Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पंजाब

सरकार ने जनता से किए हर वादे को किया पूरा: कैबिनेट मंत्री

17 जून, 2025 12:04 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार का 11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा करने का काम किया है। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री ने अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के अवलोकन दौरान उनके साथ डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, तहसीलदार सिरसा भुवनेश कुमार, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलौड, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, जिला प्रभारी वेद फुल्लां, सिरसा नगरपरिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा सिरसा स्थित सरल केंद्र परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत इन कार्यों की जानकारी देने के लिए जनता के बीच जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसान के हितों की रक्षा और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण सहित हर वर्ग-क्षेत्र में विकास हुआ है।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज हर परिवार का बच्चा जो योग्यता रखता है, वे बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी में बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रहे हैं। आज हर कोचिंग सेंटर पर बड़ी संख्या में युवा कोचिंग के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब किसानों को न केवल उचित मुआवजा दिया जा रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये किसानों के खातों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद कर रही है। किसानों के खातों में फसल बेचने के उपरांत सीधी राशि भेजी जाती है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर हुआ है। राज्य का कोई भी ऐसा जिला नहीं जो नेशनल हाईवे से जुड़ा न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिसार में प्रदेश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश बोस्ती, रोहताश जांगड़ा, बलजिंद्र सिंह जोशन, भूपेंद्र खट्टर, बलवान जांगड़ा, सुमन शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं