Monday, July 20, 2026
BREAKING
हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल 'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट 'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

हरियाणा

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज

19 जुलाई, 2026 08:21 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि मानव की सहायता करना ही सेवा है। समाज सेवा हमारा लक्ष्य होना चाहिए और हमारा अम्बाला छावनी शहर समाज सेवा में नंबर एक होना चाहिए। विज ने कहा कि संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं है, हमें कुछ देना भी पड़ता है, इसलिए समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा। विज अम्बाला छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल फेलोशिप क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यतिथि बोल रहे थे।


विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपए देने की घोषणा की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आयोजित किए गए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि अग्रवाल फेलोशिप क्लब एक मशहूर समाज सेवी संस्था है जो रक्तदान शिविर के अलावा समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को करते हैं। समाज सेवी कार्यों से अन्य लोगों को भी प्ररेणा मिलती है। क्लब सदस्य स्वयं रक्तदान कर समाज सेवा का बेहतर उदाहरण समाज को दे रहे हैं। उन्होंने अग्रवाल फेलोशिप क्लब को प्रोत्साहन स्वरूप अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपए देने की घोषणा की।


दुनिया में कुछ मुफ्त नहीं है और हर वस्तु का भाव देना पड़ता है- विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज के युग में लोग अपने तक ही सीमित होकर रह गए हैं जबकि दूसरे लोगों की सेवा के लिए प्रेरित करना भी आवश्यक है। सेवा विभिन्न कार्यों से होती है और हमें यह करना जरूरी भी है। हम पर्यावरण से हवा ले रहे हैं, सूर्य से रोशनी ले रहे हैं और इन्हीं से ही हम जीवित है परंतु संसार का नियम है कि दुनिया में कुछ मुफ्त नहीं है और हर वस्तु का भाव देना पड़ता है। यदि हमने कुछ लिया है तो कुछ देना भी पड़ता है अन्यथा समाज व प्रकृति का कर्जा चढ़ता रहता है। इसी कर्जे को उतारने के लिए समाज सेवी संस्थाएं बहुत बढ़ी भूमिका अदा कर रही है।


“अपने लिए जिए तो क्या जिए!“ - ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गीत गुनगुनाया कि “अपने लिए जिए तो क्या जिए! “, जीना वहीं है जो दूसरो के लिए जीना है। उन्होंने कहा कि जो लेते रहते है और देते कुछ नहीं, उनके जीवन में खटास रहती है जो उन्हें ही नुक्सान देती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक राही ने नदी का पानी पिया तो नदी से पूछा कि “हे नदी तेरा पानी इतना मीठा क्यों है, इस पर नदी ने उत्तर दिया कि उसने बहुत दूर जाना है और तू जाकर सागर से पूछ, राही फिर समुद्र के पास गया और समुद्र का पानी पीकर पूछा कि “नदी का जल मीठा और समुद्र का खारा क्यों है” जिस पर समुद्र ने राही से कहा कि “नदी एक हाथ लेती है तो दूसरे हाथ देती है, मगर मैं लेता हूं किसी को देता नहीं इसलिए मेरा जल खारा है”। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमें अपने जीवन में मिठास भरने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।


पर्यावरण के प्रति सचेत होने की जरूरत और इस क्षेत्र में संस्थाएं कार्य करें - विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेवा के बहुत प्रकल्प है और आजकल पर्यावरण व प्रदूषण की बहुत बात की जा रही है। प्लास्टिक का प्रयोग कर हम अपने पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम छोटे थे तो थैलों में घर का सामान लाते थे। मगर अब हर वस्तु प्लास्टिक में आ रही है और यही प्लास्टिक का दशकों तक निष्पादन नहीं हो पाता। यही प्लास्टिक पर्यावरण को खराब कर रहा है। नालियों में प्लास्टिक पानी रोकता है जिससे सफाई प्रभावित होती है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि वह प्लास्टिक को नालियों में नहीं फेंके जिससे सफाई प्रभावित न हो। इसके अलावा, उन्होंनेह संस्थाओं से इस मुद्दे के प्रति भी लोगों को जागृत करने का आहवान किया।


लोगों से आह्वान : खाली स्थानों पर पौधरोपण अवश्य करें - विज
इसी प्रकार से पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि यही पर्यावरण हमें शुद्ध हवा देते हैं। पौधे ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं जिससे हमें जीवन मिलता है और बिना ऑक्सीजन के आदमी जीवित नहीं रहता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाना चाहिए। हमारी पार्टी ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह खाली स्थानों पर पौधरोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि शहर से बाहर गांव, खेतों व जंगलों में भरपूर मात्रा में खुली हवा व ऑक्सीजन मिलती है जिससे हमें सुकून मिलता है। हमें अवश्य वहां जाकर तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिए।


खत्म हो रहे तेल, गैस, कोयले के भंडार, हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना होगा - विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेवा के अनेकों प्रकल्प है। गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों व माता-पिता को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। भारत की एक निजी कंपनी ने पहली बार अपना रॉकेट लांच कर दिया है। गत दिनों ही देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को चलाया गया है। आने वाले समय में तेल, गैस, कोयला यह खत्म होते जा रहे है। इसलिए हमें अभी से ही वैकल्पिक स्रोतों को अपनाना होगा। ऊर्जा का केवल एक सूर्य स्त्रोत है जोकि विभिन्न रूपों में है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदातों को सम्मानित किया
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर अग्रवाल फेलोशिप क्लब के पदाधिकारी अनिरुद्ध जिंदल, नीरव जैन, दिनेश अग्रवाल, संजीव जिंदल, अमित अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, नवीन मित्तल, आशीष राज गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, महेश अग्रवाल के अलावा भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, अनुज यादव, अनिल बहल, अभिषेक धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी

राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी

सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

सोनम वांगचुक की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार, एकजुट होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला

सोनम वांगचुक की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार, एकजुट होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला

देश के युवाओं का भविष्य पेपर लीक माफिया के हवाले, भाजपा सरकार जवाब दे : राव नरेंद्र सिंह

देश के युवाओं का भविष्य पेपर लीक माफिया के हवाले, भाजपा सरकार जवाब दे : राव नरेंद्र सिंह

12,800 से अधिक शैक्षणिक संस्थान तंबाकू-मुक्त घोषित : डॉ. सुमिता मिश्रा

12,800 से अधिक शैक्षणिक संस्थान तंबाकू-मुक्त घोषित : डॉ. सुमिता मिश्रा

राजस्व सेवाओं को और पारदर्शी व त्वरित बनाने पर जोर, सीएम नायब सिंह सैनी ने की योजनाओं की समीक्षा

राजस्व सेवाओं को और पारदर्शी व त्वरित बनाने पर जोर, सीएम नायब सिंह सैनी ने की योजनाओं की समीक्षा

छात्रों की आवाज़, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित के मुद्दे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी कांग्रेस :कुमारी सैलजा

छात्रों की आवाज़, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित के मुद्दे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी कांग्रेस :कुमारी सैलजा

हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह

हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह

युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी

युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित