Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

समाज को बांटकर और झूठ बोलकर वोट लेती है भाजपा: कुमारी सैलजा

27 जून, 2025 10:33 PM

कालांवाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शुरू से ही समाज को बांटकर और झूठे वायदे पर वोट हासिल करती है और बाद में जनता और जनता से किए गए वायदों को भूल जाती है। साथ ही कहा कि प्रशासन उम्मीदवार पर किसी भी प्रकार का दवाब बनाने के बजाए निष्पक्ष होकर मतदान करवाए यही लोकतंत्र की जरूरत है। वैैसे कालांवाली की जनता काफी समझदार है वह अपना भला बुरा देखकर ही मतदान करती है, कालांवाली की जनता ने सदैव कांग्रेस का साथ दिया है क्योंकि कांग्रेस हक के लिए लड़ना जानती है।

वे शुक्रवार को कालांवाली में नगर पालिका के  पूर्व प्रधान राजकुमार बांसल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सांसद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिष्ठान और आवास पर पहुंची और उनका हालचाल जाना साथ ही चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, ऐलनाबाद के विधायक चौ. भरत सिंह बैनीवाल, डॉ. के. वी. सिंह, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश झोरड (गोयल), राजकुमार शर्मा, आदि मौजूद थे। चुनाव को लेकर पूछे एक सवाल को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि ये चुनाव भाइचारे का चुनाव है, चुनाव अच्छा होना चाहिए। सत्तापक्ष और भाजपा सरकार की ओर से दवाब बनाए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये लोकतंत्र है, चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए मतदाता बिना किसी दवाब के अपने मन से मतदान करें। 

सांसद ने कहा कि कालांवाली की जनता काफी समझदार है, सोच समझकर अपने मन से फैसला लेकर बिना किसी दवाब के दशकों से मतदान करती है, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को रिकार्ड मतों से जिताया था। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का काम होता है निष्पक्ष होकर बिना किसी भेदभाव के काम करवाना, यह कहना सरासर गलत है कि अगर काम करवाना है तो उसके उम्मीदवार को वोट दो। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ है जनता के लिए काम करती है। बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की तो बात करती है पर प्रदेश में कही पर भी विकास दिखाई नहीं देता है, कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती है और आगे भी लड़ती रहेगी। भाजपा ही है जो समाज को बांटकर और झूठ बोलकर वोट लेती हैै। एक अन्य सवाल पर सांसद ने कहा कि किसने कहा कि सरकार में उनकी नहीं चलती, हम सबके लिए काम कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता