Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह

14 मई, 2026 07:46 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सफाई एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जो कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, उन्हें असुरक्षा, शोषण और अस्थायी रोजगार नहीं बल्कि सम्मानजनक वेतन, स्थायी नौकरी, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बजाय लगातार अनदेखा कर रही है। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने आंदोलनरत कर्मियों की मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखित रूप में एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पत्र के माध्यम से हमने मुख्यमंत्री को यह अवगत करवाया है कि कैसे सफाई कर्मी और अग्निशमन कर्मचारी कठिन एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि कच्चे, अनुबंधित, आउटसोर्स और कौशल निगम कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाए तथा “समान कार्य-समान वेतन” नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, कैशलेस इलाज, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन तथा आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी मांग की कि ठेका प्रथा समाप्त कर विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती की जाए, ताकि कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार कम हो सके और जनसेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। फरीदाबाद अग्निकांड में जिन दमकल कर्मियों ने अपनी अपनी जान गंवाई थी, उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवारों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी शहरों और कस्बों को स्वच्छ रखते हैं तथा आग जैसी आपदाओं में लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं, उनके श्रम और बलिदान का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने कहा
“जो शहरों को साफ रखते हैं,
जो आग में भी जान बचाते हैं,
उन मेहनतकश हाथों को
सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मिलना ही चाहिए।” उन्होंने कहा कांग्रेस उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित