Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

हरियाणा

संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी

15 जुलाई, 2026 08:59 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन 'संकल्प से सिद्धि' की यात्रा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, आज वह आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के रूप में सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल परिवहन का नया माध्यम नहीं, बल्कि भारत की नई सोच, नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का प्रतीक है। यह परियोजना बताती है कि जब संकल्प मजबूत हो तो सिद्धि निश्चित होती है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वच्छ और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना इसी संकल्प का प्रतीक है, जो विकसित भारत की नई पहचान बनेगी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद से जुड़ा यह महत्वपूर्ण प्रकल्प हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह प्रदेश को अत्याधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान देगा और विकसित हरियाणा से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल प्रदेश को आधुनिक रेल तकनीक का लाभ मिलेगा, बल्कि जींद और आसपास के क्षेत्रों में विकास, रोजगार तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हाइड्रोजन ट्रेन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल भविष्य की तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उन्हें अपनाने और आगे बढ़ाने वाला अग्रणी राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि की यह यात्रा विकसित भारत की पहचान बनेगी, जहां नवीन तकनीक, ग्रीन एनर्जी, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी संकल्प देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा

जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा

करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण

करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण

हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले

हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले

हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं

हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं

सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा

सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड

अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन

अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन