Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

27 जून, 2026 06:51 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि “राम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वो ही लोग शोर मचा रहे हैं जो नहीं चाहते थे कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने”। उन्होंने कहा कि “दुख तो हमारे जैसे लोगों को है जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जेल काटी, गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियां खाई! जिस कारण मेरे सिर पर गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी जिसका ऑपरेशन मैनें 3 साल पहले ही करवाया है! आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वही लोग शोर मचा रहे हैं जो चाहते नहीं थे कि राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि इन लोगों को इतनी समझ नहीं है कि “राम मंदिर उत्तर प्रदेश में है और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है योगी और उत्तर प्रदेश है भारत में और भारत के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी, न छोड़े योगी और न छोड़े मोदी किसी को, और चोरी हुई है भगवान श्रीराम की, भगवान राम की पहले भी चोरी हुई थी जब सीता माता का हरण रावण करके ले गया था, इसके बाद रावण के घर में दिया जलाने वाला नहीं रहा था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन्हें कोर्ट से भी सजा मिलेगी, कानून से भी सजा मिलेगी और भगवान श्री राम तो इनको बख्शने वाले हैं नहीं किसी भी हालत में। उन्होंने कहा कि यह जो लोग शोर मचा रहे हैं यह नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, इनको दुख भी नहीं है और यह एक तरह से कटाक्ष कर रहे हैं सनातन का मजाक उड़ाना चाहते हैं।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भावुक होते हुए उन दिनों को भी याद किया जब राम मंदिर को लेकर उन्होंने पुलिस की लाठियाँ खाई थी! मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुख तो हमारे जैसे लोगों को है जिन्होंने 19 दिन जेल काटी और गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियां खाई, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी जिनका ऑपरेशन उन्होंने पीजीआई से 3 साल पहले ही करवाया है। इन्हें दुख नहीं है यह तो हमारी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड