Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

राष्ट्रीय

शीर्ष कमांडर देवा समेत 20 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण

04 जनवरी, 2026 12:32 PM

हैदराबाद: माओवादियों के शीर्ष कमांडर बरसे देवा ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। देवा के साथ तेलंगाना के अहम लीडर कंकनाला राजी रेड्डी और उनकी पत्नी ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। उनके समूह में 48 और माओवादी हैं। माओवादियों के इस आत्मसमर्पण के वजह से माओवादी पार्टी की 41 केंद्रीय समिति सदस्य अब घटकर चार रह गई है। आत्मसमर्पण के दौरान 48 एलएमजी और 20 लाख रुपये नकदी बरामद हुई। यह समूह दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय रहकर पिछले कई वर्षों से सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में सिर्फ़ एक राज्य कमेटी सदस्य बचा है। आज का आत्म समर्पण मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आह्वान पर किया गया। उन्होंने कहा कि बरसे देवा ने माओवादी पार्टी को हथियार आपूर्ति करने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस सरेंडर के साथ ही पूरी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य और केंद्र सरकार की राहत एवं पुनर्वास नीति के तहत कुल 1.82 करोड़ रुपये की पात्र इनामी राशि दी जाएगी। तेलंगाना राज्य पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि सभी आत्मसमर्पित कैडरों को उनके सभी अधिकार और लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे सम्मान और सुरक्षा के साथ अपना नया जीवन शुरू कर सकें।

बारसे देवा ने 2000 में माओवादी आंदोलन में कदम रखा था। 2003 तक उसने छत्तीसगढ़ के पुव्वारथी में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ के लिए काम किया। दिसंबर 2022 में वह दंडकारण्य विशेष ज़ोनल समिति के सदस्य बने और जून 2023 में उन्हें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी का बटालियन कमांडर नियुक्त किया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस