Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

शिवराज सिंह ने महिलाओं और किसानों को दी बड़ी सौगात, कर दी ये बड़ी घोषणाएं

06 अक्टूबर, 2025 07:40 PM

भोपाल : केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के बिलकिसगंज स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए और जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और विभागीय प्रदर्शिनियों का अवलोकन भी किया। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीवन का वास्तविक अर्थ जनता और समाज की सेवा में है। उन्होंने सभी माताओं और बहनों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने का आह्वान किया और कहा कि अगर कोई बीमारी मिले तो उसका पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘लाड़ली बहना योजना' और ‘लखपति दीदी अभियान' के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और स्व-सहायता समूहों को इस दिशा में मजबूत माध्यम बनाया जाएगा। कृषि और गरीब कल्याण से संबंधित योजनाओं पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश में अब तक 19 लाख पक्के मकान दिए जा चुके हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई गरीब कच्चे घर में न रहे, हर जगह बिजली पहुंचे और हर गरीब को सम्मानजनक जीवन मिले। किसानों के फसल नुकसान की स्थिति में उचित सर्वे कर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े लक्ष्य तय किए। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि सीहोर जिला पूरी तरह टीबी मुक्त हो। इसके लिए डॉक्टरों की टीम सर्वे कर रही है और मरीजों को मुफ्त दवाई एवं पोषण उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक 500 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 90 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। मंत्री ने जनता से टीबी अभियान में सहयोग करने की अपील की और कहा कि सामूहिक प्रयास ही जिले को पूरी तरह टीबी मुक्त बना सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी