Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री

धर्म

शिव भक्तों के लिए Good News: आज से शुरू होगा Amarnath Yatra के लिए पंजीकरण

15 अप्रैल, 2024 12:38 PM

श्री अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इस वर्ष केवल 52 दिनों तक यात्रा चलेगी और अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल यानी आज सोमवार से शुरू हो जाएगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने रविवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2024 की घोषणा की। बाबा बर्फानी के भक्त श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एस.ए.एस.बी.) की अधिकारिक वैबसाइट जेकेएसएएस बी. एनआईसी.इन पर जाकर पंजीकरण कर सकते है।

यात्रा दोनों मार्गों से शुरू की जाएगी। पहला नुनवानपहलगाम मार्ग जो 48 किलोमीटर लंबा है जबकि दूसरा बालटाल मार्ग, जो 14 किलोमीटर का छोटा और संकरा मार्ग है। श्राइन बार्ड के अनुसार इस वर्ष यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। यात्रियों को हैली सर्विस भी मुहैया करवाई जाएगी और इसके लिए तीर्थयात्रियों को हैलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडरों से बुकिंग करानी होगी।

इसके लिए बालटाल रूट के लिए ग्लोबल वैक्ट्रा हैलीकॉप्टर लिमिटेड और कन्सोर्टियम ऑफ एम/एम एरो एयर क्रॉफ्ट प्राईवेट लिमिटेड से बुकिंग करा सकते है जबकि पहलगाम रूट (पहलगाम-पंतजरणी-पहलगाम) के लिए एम/एस हैरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड से बुकिंग करानी होगी। वहीं श्रीनगर-पहलगाम-श्रीनगर और श्रीनगर-नीलगरथ-श्रीनगर रूट के लिए एम/एस पवन हंस लिमिटेड हैली सर्विस से बुकिंग करानी होगी। श्राइन बोर्ड ने अपनी वैबसाइट पर हैली सर्विस की बुकिंग अभी शुरू नहीं की है। गौर रहे कि अमरनाथ यात्रा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के संयुक्त सहयोग से किया जाता है।

तीर्थयात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी

* श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए गाइडलाइस जारी कर दी हैं जिसके तहत यात्रियों का पंजीकरण 15 अप्रैल से नामित पी. एन. बी, येस बैंक, एस.बी.आई और जम्मू-कश्मीर बैंक की देशभर में स्थित 540 शाखाओं में शुरू होगा।

* पंजीकरण निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से एडवांस रजिस्ट्रेशन रियल टाइम के आधार पर बायोमेट्रिक ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यमसे होगा और इच्छुकयात्री को पंजीकरण हेतु निर्दिष्ट बैंक शाखा से संपर्क करना होगा।

* 13 साल से कम और 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का पंजीकरण नहींकिया जाएगा। जो महिलाएं 6 सप्ताह की गर्भवती हैं, वे भी यात्रा नहीं कर सकेंगी।

* अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण के लिए हर व्यक्ति का 150 रुपए शुल्क है।

* पंजीकृत यात्री कोयात्रा शुरू करने से पहले जम्मू और कश्मीर संभाग के अलग-अलग जगहों पर स्थापित किसी केंद्रोंसे आर एफआई डी. कार्ड लेना होगा जोकि अनिवार्य है।

* अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के बिजायात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

* किसी भी यात्री को बिना औचारिकताओं के दोमेल चंदनबाड़ी में एक्सेस कंट्रोल गेट को पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन