Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: CM नायब सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा के अधिकारों का हुआ बंटवारा, जानें किसे मिली क्या पावर

23 अगस्त, 2026 08:04 PM

स्कूल शिक्षा विभाग में फाइलों के निपटारे और अधिकारियों के अधिकार अब स्पष्ट रूप से तय कर दिए गए हैं। यह निर्धारित किया गया है कि किस तरह के खास मामलों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी या शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा की मंजूरी जरूरी होगी और किन मामलों का निपटारा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर पर किया जा सकेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की तरफ से जारी आदेश में यह भी व्यवस्था की गई है कि मंत्री चंडीगढ़ से बाहर हों और कोई मामला अत्यंत जरूरी हो तो संबंधित प्रशासनिक सचिव उसे निपटा सकेंगे। मंत्री की वापसी पर ऐसे मामलों की जानकारी उन्हें दी जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों, कानून और नियमों में बदलाव, विधानसभा के तारांकित प्रश्न, संसद के प्रश्नों के जवाब, समूह-ए अधिकारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, बर्खास्तगी, निलंबन और बड़े अधिकारियों के स्थानांतरण जैसे मामलों की मंजूरी मुख्यमंत्री स्तर से मिलेगी। सरकारी स्कूलों या प्रशिक्षण संस्थानों को खोलने-बंद करने, विभागीय नीति और निजी शिक्षण संस्थानों को सरकारी नियंत्रण में लेने के मामले भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे।  

शिक्षा मंत्री के स्तर पर विस के अतारांकित प्रश्न, 10 लाख रुपये से अधिक की खरीद और बड़े कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी, शैक्षणिक संस्थानों के भवन निर्माण, एक योजना से दूसरी योजना में धन स्थानांतरण और समूह-बी, सी व डी कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, निलंबन, दंड और बर्खास्तगी जैसे मामले में फैसला लिया जाएगा। निजी स्कूलों को अनुदान, मान्यता के नियमों में छूट और सरकारी स्कूलों को सहशिक्षा संस्थान घोषित करने के मामले भी मंत्री स्तर पर तय होंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड