Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

शिक्षण को समर्पित एक अध्यापिका: सुधा

22 जुलाई, 2024 12:14 PM

चंडीगढ़(पुनीत महाजन) शिक्षक वह मापदंड होता है जो आपको एक व्यक्ति से एक व्यक्तित्व के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करता है।
हम जानतें हैं कि हर शिक्षक के पढ़ाने का ढंग अलग होता है लेकिन हर शिक्षक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी होती है कि वह अपने विषय को विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार अनुकूल बनाएं और यथासंभव रिजल्ट भी प्राप्त करें। ऐसी ही विभिन्न शिक्षण शैलियों को अपनाकर श्रीमती सुधा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर 32 सी में अपनी अध्यापन की सेवाएं 2015 से दे रही है तथा वह पिछले 24 साल से भी ज्यादा समय से वह शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित है। अपनी शिक्षा पद्धति को सुचारू ढंग से चलने के लिए वह आज भी हर प्रकार के सेमिनार और ट्रेनिंग को करने की रचनात्मकता से रूबरू होती रहती हैं क्योंकि उनके अनुसार ट्रेनिंग और सेमिनार व्यावसायिक दक्षता का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी माताजी भी सरकारी शिक्षक रिटायर हुई है तो शायद शिक्षक का पेशा उनके अंदर उनके जींस से ही प्रेषित हो रहा था। उनका मनपसंद विषय अंग्रेजी है जिसमें उन्होंने कई हजारों विद्यार्थियों को अपनी शैली के द्वारा पारंगत किया है। वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विद्यार्थियों के स्कूल समय के बाद भी छात्रों के माता-पिता की मर्जी प्राप्त कर उनको निशुल्क अंग्रेजी की शिक्षा देती रही है और हमेशा ही अपने छात्रों के लिए जरूरतानुसार उपलब्ध भी रही है। शिक्षण के साथ साथ काउंसलिंग के लिए हमेशा उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने न केवल छात्रों को अपितु उनके माता-पिता को भी कोविड 19 के दौरान और आज भी जरूरत पड़ने पर समय अनुसार फोन पर बातचीत कर और निजी तौर पर मिलकर भी हर विषय का समयानुसार यथासंभव हल जताया है। अपनी शिक्षा के बढ़िया नतीजे और इस मेहनत के कारण उन्हें डायरेक्टर शिक्षा विभाग यू टी चंडीगढ़ से प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है वह हमेशा ही अपने रिजल्ट के लिए प्रत्येक वर्ष शिक्षण रणनीतियां बनाती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अच्छे स्कोर और सफलता के अवसर भी प्रदान करवाती है । अपने स्कूल में भी अच्छे अनुशासन के लिए उनका नाम प्राय हर विद्यार्थी के मन और मुंह पर होता है क्योंकि स्कूल की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के दौरान उनके इस व्यक्तित्व के कारण और स्कूल प्रबंधन में अच्छे योगदान के लिए अनुशासन की ड्यूटी प्रथम रूप में उनको सौंपी जाती है। वह हमेशा ही अपने छात्रों को खुद तक पहुंचने में भी लचीलापन प्रेरणा और करुणा भाव से प्रेरित करती हैं क्योंकि कक्षा को सही ढंग से नियंत्रण करना और हर प्रश्न का संभवत ठोस उत्तर देना उनकी कार्य प्रणाली का विशेष अंग है। छात्र को प्रोत्साहित कर जवाबदेह बनाना उनके व्यवहार की अनूठी शिक्षा प्रणाली है जिसे छात्र बाखूबी समझते हैं और वे हमेशा अपने आप को अपने प्रश्नों सहित उन तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई अनुभव नहीं करते। विद्यार्थियों को रोजाना के पाठ्यक्रम के दौरान उत्तर देने के लिए वह छोटे-छोटे पुरस्कारों का भी उपयोग करती हैं ताकि बच्चों की सोच को सकारात्मक रूप में ढाल सके। छात्र भी उनके द्वारा पढ़ाए गए अंग्रेजी के विषय का विवरण बहुत ही सरलता और प्रभाव पूर्वक रूप से प्रदर्शित करते हैं। वह हमेशा ही पाठ्यक्रम को बाहरी रूप से जोड़ कर असल जिंदगी की कहानियों किस्सों के साथ जोड़ कर प्रभावशाली रूप से पढ़कर नियमित मूल्यांकन करके छात्रों के व्यक्तित्व को निखारती हैं। स्कूल में परीक्षा पर चर्चा विषय के तहत छोटी-छोटी मीटिंग कर परीक्षा का डर भी छात्रों के मन से निकाल देती है।अंग्रेजी शिक्षक यानी कि साहित्य शिक्षक के रूप में उन्होंने इस वर्ष इंटरनेशनल पद्धति की टिसोल शिक्षक प्रणाली में भी सर्टिफिकेट हासिल किया है ताकि वह स्वयं की शिक्षक प्रणाली को और भी अच्छे ढंग से छात्रों में किसी न किसी एक्टिविटी के रूप में पड़कर अपना योगदान डाल सके और विद्यार्थियों की मदद कर सके। इसके वह शिक्षा विभाग चंडीगढ़ यू टी तथा आदरणीय डी एस ई श्री हरसुहिंदरपाल सिंह जी का धन्यवाद करती हैं जिन्होंने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और उन्हें अपनी जानकारी को प्राघाढ करने का अवसर प्रदान किया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार