Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’ पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दी आर्थिक सहायता

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

03 अप्रैल, 2026 09:27 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस केस में कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस ने मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में छापा मारा था। उस दौरान घर से कुछ खास बरामद नहीं हुआ था, जिससे जांच थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई थी। लेकिन अब दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है। खबर ये भी है कि इनमें से एक के पास से कुछ सामान मिला है, जो एक पीले लिफाफे में रखा हुआ था। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मोरिंडा के आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और इस हमले के पीछे की साजिश को समझने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि 1 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ था। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। बाद में इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स अपनी जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर उसे भाजपा दफ्तर के बाहर फेंक देता है। धमाका करने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग जाते हैं।

वीडियो में ये भी दिखता है कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल