Sunday, June 28, 2026
BREAKING
भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हरियाणा

शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव

23 मार्च, 2026 08:00 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक है। यह दिन हमें महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का जो संदेश दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत हमें यह सिखाती है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। देशहित में किया गया प्रत्येक त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। उनके साहस, त्याग और समर्पण ने देशवासियों को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी।

आरती सिंह राव ने कहा कि वर्तमान समय में शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहीद परिवारों को सहयोग और सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उनके सम्मान में कोई कमी न आने दें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है। उनके आदर्श हमें हर परिस्थिति में राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आरती सिंह राव ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का नाम सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा और उनका बलिदान हर भारतीय के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को सदा जीवित रखेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज