Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

राष्ट्रीय

शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती

22 फ़रवरी, 2026 02:02 PM

पुणे (महाराष्ट्र) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ गई है और उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. पिछले कुछ दिनों से शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो रही है. उन्हें एक बार फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह शरद पवार को अचानक तबीयत खराब और थकान महसूस हुई. फिर डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं.

उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के मुताबिक, 85 वर्षीय दिग्गज नेता को खांसी और गले में संक्रमण हो गया है. उनकी हालत बिगड़ने पर, परिवार ने उन्हें आगे की मेडिकल जांच और देखभाल के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने का फैसला किया.

बता दें, कुछ दिन पहले भी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद उन्हें बारामती के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. चार से पांच दिन तक उनका इलाज चला था. बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी.

पवार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुप्रिया सुले ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है. वह घर पर आराम करेंगे और उसके बाद अपना रोज का काम फिर से शुरू करेंगे.

पवार की तरफ से रूबी हॉल क्लिनिक के सभी डॉक्टरों का शुक्रिया करते हुए सुले ने आगे लिखा, "वह (पवार) अपने स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए सभी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. वह रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों, नर्सों और सपोर्टिंग स्टाफ का भी दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उनका इलाज किया और उनकी देखभाल की."

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति