Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

17 सितंबर, 2026 01:57 PM

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से नयी दिल्ली घोषणापत्र जारी किये जाने के कुछ दिन बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह “आश्वस्त करने वाली बात” है कि दुनिया की “महत्वपूर्ण शक्तियां” मानती हैं कि वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है।

महासचिव गुटेरेस ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि जो साझा घोषणापत्र जारी किया गया है, वह बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र के प्रति सभी देशों की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” गुटरेस ने कहा, “इस लिहाज से यह आश्वस्त करने वाली बात है कि दुनिया की बड़ी और महत्वपूर्ण शक्तियां यह मानती है कि संकटों से निपटने का रास्ता बहुपक्षवाद है और इन प्रयासों के केंद्र में संयुक्त राष्ट्र को होना चाहिए।”

UN महासचिव गुटेरेस, भारत की अध्यक्षता में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नयी दिल्ली घोषणापत्र जारी किये जाने के बारे में पूछे गये मीडिया के सवाल का जवाब दे रहे थे। ब्रिक्स समूह ने 12 सितंबर को सर्वसम्मति से संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य ब्रिक्स बैठक में मौजूद नहीं थे।

ज्ञात हो, गुटेरेस ने 12-13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था और शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित किया था। इस दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के रूप में गुतारेस का दूसरा पांच वर्षीय कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होगा। वह इस साल फरवरी में नयी दिल्ली में आयोजित ‘भारत–एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में शामिल होने के लिए भारत आए थे

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन